spot_img

गुप्ता ज्वेलर्स में अपराधियों का तांडव, लाखों की लूट…ज्वेलर्स पिता-पुत्र को मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां अपरधियों ने बथुआ बाजार के गुप्ता ज्वेलर्स व बर्तन दुकान में घुसकर तांडव मचाया है। अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारकर भारी मात्रा में आभूषण और नकद लूट लिए हैं।

- Advertisement -

वहीं, गोली मारने के बाद अपराधी वहां से आराम से फरार हो गए। अपराधियों ने जाते ही सबसे पहले स्वर्ण व्यवसाई के पिता को भी बंदूक के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, अपने पिता को बचाव करने गए पुत्र को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना फुलवरिया के बथुआ बाजार की है। गोली से घायल का नाम प्रमोद गुप्ता और जगदीश गुप्ता है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में बेखौफ अपराधियों ने आभूषण की दुकान में स्वर्णकार पिता-पुत्र को दिनदहाड़े गोली मार दी। बीस लाख से अधिक का सामान लूटकर फरार हो गए। गोली लगने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया। उस समय पिता-पुत्र अपनी दुकान चला रहे थे। जगदीश सुनार के सिर में तथा प्रमोद कुमार को पैर में गोली लगी है।

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते सेमरा की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ में एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया। घटना के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क पर टायर जलाकर लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात तेज करने का वादा करते हुए सबको शांत किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में Electricity Theft, अब नहीं बचेंगे बिजली चोर, ऐसे पकड़े जाएंगे रंगे हाथ!

Electricity Theft: बिहार में अब बिजली चोरों की खैर नहीं! राज्य सरकार ने बिजली...

Bihar News: बिहार में हीटवेव का टॉर्चर, IMD की चेतावनी, अगले 4 दिन भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा!

बिहार हीटवेव: बिहार में सूरज के तेवर ऐसे हुए हैं कि लगता है मानो...

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...