spot_img

देश में पिछले 24 घंटे…कोरोना के 1,134 नए मरीज, PM Modi की High Level मीटिंग

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

देश में कोरोना के मरीज फिर बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,134 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 662 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं,केरल में हालात बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावे पांच राज्यों ने सरकर की चिंता बढ़ा दी है।

- Advertisement -

वहीं, देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को अहम बैठक की। इस दौरान देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। जानकारी के मुताबिक, कोरोना के मामलों में तेजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए यह उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 4,41,60,279 मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत है। सक्रिय मरीजों के संख्या बढ़कर 7,026 हो गई है।

- Advertisement -

कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के तहत देश में अबतक 220.65 करोड़ टीके लग चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 7,673 लोगों को टीके लगाए गए। देश में अबतक 92.05 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,03,831 नमूनों की जांच की गई।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों से पता चला कि भारत में 1134 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। मौजूदा वक्त में 7,026 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इस दौरान पांच लोगों की मौत भी हुई। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक मौत की खबर है। इसके अलावा एक कोरोना संक्रमित की जान केरल में गई। देश में दैनिक सकारात्मकता 1.09 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 0.98 प्रतिशत आंकी गई।

इससे पहले 16 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्यों को चिट्ठी लिखी थी। मंत्रालय ने महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को चिट्ठी लिखकर कोरोना के प्रति सतर्क रहने को कहा था।

मंत्रालय ने परीक्षण, ट्रैक, उपचार, टीकाकरण और कोरोना से लड़ने के अनुरूप व्यवहार की रणनीति का पालन करने को कहा था। इन राज्यों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में सरकार से फाइव फोल्ड स्ट्रैटेजी के तहत हालात पर नजर रखने और जरूरी उपाय करने को कहा है।

केरल में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने बुधवार को सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में मंगलवार को 172 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम जिलों में वायरस के मामले अधिक हैं।

राज्य में फिलहाल 1,026 सक्रिय मामले हैं, इनमें 111 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। जिलों को निगरानी मजबूत करने का भी निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब डिग्री के साथ रोजगार की 100% गारंटी, जानिए

Bihar Polytechnic: बिहार के 46 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों के लिए बड़ा फैसला। अब उन्हें देश-विदेश में रोजगार के अवसर मिलेंगे, 6 माह का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण#BiharPolytechnic,#JobOpportunities,#SkillDevelopment

EX – CM नीतीश कुमार का अगला कदम! JDU की बैठक में होगा बड़ा फैसला, निशांत को नई जिम्मेदारी

Bihar JDU Meeting: मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार पहली बार सिर्फ जदयू अध्यक्ष के रूप में बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस अहम Bihar JDU Meeting में संगठन विस्तार और स्वास्थ्#BiharJDU,#NitishKumar,#NishantPolitics

20 साल बाद खाली होगा लालू-राबड़ी का ‘सियासी किला’, 10 सर्कुलर रोड से शुरू हुई विदाई, जानिए राजद का नया पावर सेंटर किधर है?

Bihar Politics: बिहार की Bihar राजनीति का एक महत्वपूर्ण अध्याय अब समाप्त होने जा रहा है। पिछले दो दशकों से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का सियासी गढ़ रहा 10 सर्कुलर रोड अब उ#BiharPolitics,#RJDNews,#LaluPrasadYadav

दरभंगा की बेटी ने रचा इतिहास! पहले ही प्रयास में BPSC में 10वीं रैंक, जानें सफलता का राज

Bihar BPSC 70th Exam: दरभंगा की प्रिया ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल की है। यह सफलता उन्होंने पहले ही प्रयास में पाई, जिससे पूरे जिले में खुशी का#BiharBPSC,#DarbhangaNews,#BiharSuccess