back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

एसडीएम कार्यालय के परिचारी को थ्रीनट के बट से हमला कर आधा दर्जन अपराधियों ने की लूटपाट, बाइक भी किया क्षतिग्रस्त, गोली भी चलाई…हो गई मिस फायर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के चुन्नी पंचायत स्थित मुरलीगंज शाखा नहर पर बाइक सवार अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दो बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराघियों ने बीरपुर एसडीएम कार्यालय में परिचारी के पद पर कार्यरत रंजीत कुमार के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

अपराधियों ने जाते जाते पीड़ित रंजीत की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान अपराधियों ने ने गोली चलाने की कोशिश भी की, लेकिन मिस फायर हो गया। घटना स्थल पर उन्हे एक जिंदा कारतूस भी मिला है जिसे पुलिस को दे दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने रंजीत कुमार को घेरकर उनके पास से बीस हजार कैश समेत एटीएम और अन्य दस्तावेज छीन लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी तत्काल रंजीत ने छातापुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन को दी। वहां से दलबल के साथ मौके पर पहुंचे अभिषेक ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा भी किया लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।

- Advertisement -

पीड़ित रंजीत कुमार ने बताया कि वह बीरपुर एसडीएम कार्यालय में परिचारी के पद पर कार्यरत हैं। अन्य दिनों की भांति वे बीरपुर से अपने घर बैरिया नहर से होकर चरणै पंचायत जा रहे थे। चुन्नी में नहर पर कुछ दूर आगे जाते ही देखा कि हथियार से लैश बदमाश एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा है। उसी क्रम में अपराधियों ने उन्हे भी घेर लिया और थ्रीनट के बट से उसपर हमला कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने उनके साथ से बीस हजार कैश, एटीएम कार्ड, वाहन के कागजात व चाभी छीनकर मौके से भाग निकला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें