spot_img

मुजफ्फरपुर स्टेशन से Hayaghat के प्रेमी रवींद्र के साथ भागी प्रेमिका फिल्मी अंदाज में मिली, Muzaffarpur GRP Police ने दोनों को दबोचा

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां जीआरपी पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को दबोचा है। आरोपी गायघाट थाना क्षेत्र के रवींद्र पासवान हैं, जो एक 17 वर्षीय नाबालिक जो अपने दादा–दादी के साथ मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची थी को चकमा देकर लेकर फरार हो गया। बाद में स्थानीय रेल पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दोनों को बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यह प्रेमी स्थानीय पुलिस को छकाकर दिल्ली फरार हो गए थे। वहां से बिहार आकर फिर हाजीपुर में छिपकर किराए के मकान में रह रहे थे। जहां से नाबालिग को कथित प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दोनों से थाने पर पूछताछ की गई। आरोपी गायघाट थाना क्षेत्र के रविंद्र पासवान ने बताया कि वे लोग बीते दो सालों से एक दूसरे से प्रेम करते है। परिजनों को इस बात की भनक लग चुकी थी। जिसके कारण छात्रा को देहरादून भेजा जा रहा था। उसकी दादी टिकट कटा रही थी। जबकि, प्रेमी उसी समय दिल्ली का टिकट कटा चुका था। इसी बीच प्रेमी के साथ नाबालिक सप्तक्रांति एक्सप्रेस पकड़ कर फरार हो गई। मामले मे उसकी दादी ने रेल थाने मे आरोपी के मामला दर्ज कराया था।

 

इसमें शादी की नीयत से पोती के अपहरण करने की बात पुलिस को बताई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले मे रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस दिल्ली पहुंची थी। लेकिन, वहा से दोनों फरार हो गए थे।

 

इसके बाद पुलिस वहा से खाली हाथ लौटी। इसी बीच लोकेशन हाजीपुर में मिला। जिसके बाद उसे हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया से उसे बरामद कर लिया गया। नाबालिक का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...