back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

बाल सुधार गृह में बंदी की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा, हुई है हत्या, गहराया सस्पेंश, जमीनी विवाद में गया था जेल, होनी थी रिहाई, मिली लाश

spot_img
- Advertisement -

गया जिलें में बाल सुधार गृह में एक बंदी अविनाश सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह आरोप परिजनों ने लगाया है।

- Advertisement -

परिजनों का आरोप है कि बीती रात करीब तीन बंदियों ने मिलकर गमछे से मुंह बांधकर उसकी पीटकर हत्या कर दी है। इसकी जानकारी बाल सुधार गृह प्रशासन की ओर से रात में घर वालों को दी गई थी।

- Advertisement -

रात ही जेल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। अविनाश सिंह जमीनी विवाद में जेल में बंद था।

- Advertisement -

हालांकि बताया यह जा रहा है कि कैरम खेलने को लेकर एक-दूसरे से बंदी भिड़ गए। इसमें दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में गंभीर घायल एक बंदी को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि बाल सुधार गृह में कैरम खेलने को लेकर मारपीट की घटना हुई। इसमें एक बंदी बसेता गांव निवासी मनोज कुमार सिंह का पुत्र अविनाश कुमार बंद था। वह इमामगंज थाना कांड संख्या 9521 में बंद था।

परिजनों का आरोप है कि अविनाश सिंह को जमानत मिल गई थी, लेकिन जमानत के आर्डर पास होने में हुई देरी की वजह से रिहाई के लिए दस्तावेज दाखिल नहीं हुआ और वह बाल सुधार गृह से बाहर नहीं आ सका था। जहां उसे बाल सुधार गृह से बाहर लाने की तैयारी की जा रही थी वहीं परिजन कहते हैं कि बंदियों ने मिल कर उसकी हत्या कर दी।

वैसे, थानाध्यक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान उसे दाहिने तरफ सीने में चोट लगी। जिससे हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: खरमास और पंचक के मध्य भी अत्यंत शुभकारी है चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व

Chaitra Navratri 2026: हर वर्ष की भांति चैत्र मास में आने वाली नवरात्रि का...

Apple की 50 वर्षों की यात्रा: टिम कुक का संदेश – ‘दुनिया बदलते हैं अलग सोचने वाले लोग’

Apple: टिम कुक ने हाल ही में कंपनी की गौरवपूर्ण यात्रा को याद करते...

Darbhanga News: दरभंगा ITI में विशाल Job Fair का आयोजन, 1650 पदों पर बंपर बहाली, 10वीं पास को भी मौका

Job Fair: अब नौकरी की तलाश में युवाओं को भटकने की जरूरत नहीं, क्योंकि...

Salman Agha: मैदान पर भड़के सलमान आगा, ICC ने लिया कड़ा एक्शन, हुई बड़ी कार्रवाई

Salman Agha: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा के अजीबोगरीब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें