back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

Muzaffarpur के गायघाट में Nepal की भारी बारिश का कहर, शिवदाहा, बठवाड़ा समेत कई गांवों में फ़ैला बाढ़ का पानी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार, गायघाट। प्रखंड क्षेत्र के नए इलाकों के खेतों में तेजी से बाढ़ का पानी फैल रहा है. बाढ़ का पानी आ जाने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि और नेपाल में हो रही भारी बारिश के चलते उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वाल्मीकिनगर बैराज से 2.8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

- Advertisement -

बेनीबाद और गायघाट के आसपास इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। पानी का बहाव तेज है। बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जलसंसाधन विभाग के इंजीनियरों की तैनाती तटबंधों पर की गई है।

- Advertisement -

मुख्य सचिव का आदेश-लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए बागमती, कमला और गंडक के निचले इलाके में बसे लोगों को वहां से हटाया जाएगा।

मुख्य सचिव ने सीमावर्ती जिलों के डीएम को हर स्थिति में राहत और बचाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का आदेश दिया। संबंधित जिलों के डीएम को कहा गया है कि वह स्थिति का जायजा लेकर लोगों को हटा कर सुरक्षित जगहों पर ले जाएं।

कटरा प्रखंड में भी तटबंधों पर कई स्थानों पर कटाव शुरू हो गया है तथा भारी दबाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शिवदाहा, महेशवाड़ा, शिवदाहा बरैल, नवदपुर, जहांगीरपुर समेत कई गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी फैल गया है। बागमती का जलस्तर में भी वृद्धि जारी है। नदी का पानी धीरे-धीरे कई गांव की चौर में फैल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गर्मी से राहत: जानें सही AC Technology कैसे बचाएगी आपकी जेब!

AC Technology: दिल्ली-NCR समेत देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) खरीदना...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: फिन एलेन के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड फाइनल में

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के अगले स्तर के...

राज कपूर की अनसुनी प्रेम कहानी: जब परिवार और प्यार के बीच फंसे थे शोमैन!

Raj Kapoor News: हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की प्रेम कहानी आज भी...

Celebrity Rental Income: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, ये सितारे किराए से कमाते हैं लाखों!

Celebrity Rental Income: ग्लैमर की दुनिया में जहां सितारे अपनी एक्टिंग और फिल्मों से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें