back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

Bihar Police Headquarters का 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी हिमाचल प्रदेश में चढ़ा STF के हत्थे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार पुलिस मुख्यालय का 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी सहायक थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट बिंद टोली निवासी बिहारी महतो उर्फ नेटहवा आखिरकार हत्थे चढ़ ही गया।

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश से चकिया सहायक थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट निवासी बिहारी महतो को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके खिलाफ बेगूसराय जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज हैं।

- Advertisement -

बिहारी आपराधिक गिरोह चला कर लूट एवं डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती जैसे कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया गया। इसके उपर विभिन्न संगीन अपराध के आठ मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -

बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिहारी की हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तारी के बाद पुलिस राहत में है। एफसीआइ सहायक थाना क्षेत्र में जनवरी 2022 के एक मामले में उसकी लंबे समय से तलाश थी।

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि बिहारी महतो हिमाचल प्रदेश के विलासपुर के घुर्मामी थाना क्षेत्र इलाके में रह रहा है। सूचना मिलते ही वहां पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा, छापेमारी में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को अलग से भी पुरस्कृत किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें