back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

दियारा में हथियार के नोक पर फसल कटनी, अपराधियों को हथियारों का सप्लायर, आतंक का पर्याय वाना यादव भारी मात्रा में जिंदा गोली, पिस्तौल, मोबाइल के साथ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दियारा क्षेत्र में हथियार के बल पर फसल की कटाई करवाना, मुंगेर से हथियार लाकर अपराधियों के बीच बेचने वाला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर चमन टोल में कुख्यात अपराधी वाना यादव उर्फ बंटी यादव (Notorious criminal Vana Yadav arrested in Diyara) दियारा क्षेत्र में आखिरकार पुलिस के गिरफ्त में आ ही गया।

- Advertisement -

बिहार एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक देशी पिस्तौल एवं 46 गोली के साथ कुख्यात अपराधी और भूमि माफिया को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

कुख्यात अपराधी वाना यादव उर्फ बन्टी यादव दियारा क्षेत्र में हथियार के बल पर भूमि कब्जा कर अपना बर्चस्व स्थापित कर दूसरे के फसल की कटनी कर लेता था। इसके खिलाफ मिले इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम काम कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिलते ही एसटीएफ एवं बलिया डीएसपी कुमार वीर धीरेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस ने इसे चमन टोल गांव के किनारे बहियार से गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

वाना यादव उर्फ बन्टी यादव के पास से एक देशी पिस्तौल, 46 जिन्दा गोली, एक गोली का खोखा, एक गोली का बिन्डोलिया एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है। मोबाइल की छानबीन में महत्वपूर्ण जानकारी और इसके गैंग के संबंध में इनपुट मिला है, जिस पर काम चल रहा है।

उक्त अपराधी के खिलाफ बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना एवं खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना एवं मानसी थाना में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं तथा पूर्व में जेल भी जा चुका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें