मई,21,2024
spot_img

अब घर की दीवार पर TV लटकाना हो जाएगा बंद…

spot_img
spot_img
spot_img

अब आपके घरों की दीवारों पर जो टीवी लटका है वह नहीं लटकेगा। क्योंकि आपके घर आ रहा है नया थियेटर का मज़ा देने वाला एक नया गजेट। नाम है जेब्रोनिक्स इंडिया जो जल्द ही अपने नए प्रोजक्टर ZEB-PIXAPLAY 22 को भारत में लॉन्च करने वाला है। ZEB-PIXAPLAY 22 की कीमत ₹37,999 रखी गई है। यह जल्द ही फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

ZEB-PIXAPLAY 22 एक एलईडी प्रोजेक्टर है जिसे होम थिएटर के लिहाज से डिजाइन किया गया है। ZEB-PIXAPLAY 22 में इनबिल्ट स्पीकर भी है। स्पीकर होने के कारण यह एक कंप्लीट होम थिएटर है।

आप इस प्रोजेक्टर के साथ किसी भी डिवाइस से स्क्रीन को कास्ट कर सकते हैं ताकि आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ बड़े और इमर्सिव व्यू का आनंद ले सकें।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| कुल 1100, पड़े 123...DM Arvind Kumar और SP Sushil Kumar की Selfie...

इस प्रोजेक्टर में विभिन्न उपकरणों को जोड़कर असीमित मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं इसमें इन-बिल्ट स्पीकर और यूएसबी, एचडीएमआई और ऑक्स जैसे कनेक्टिविटी मिलती है। वही इसे कही भी कैरी किया जा सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए इसके साथ रिमोर्ट दिया गया है। इसके साथ एक साल की वॉरेंटी मिलेगी।

ZEB-PIXAPLAY 22 के साथ 3200 ल्यूमेन्स की ब्राइटनेस मिलती है। ZEB-PIXAPLAY 22 के साथ कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी मिलती है। यह इलेक्ट्रॉनिक फोकस के साथ पोर्टेबल है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Lok Sabha Election LIVE 🔴| गायघाट में ग्रामीणों का वोट बहिष्कार....बोचहा पहुंचे डीएम, एसएसपी

इसके साथ ही इसमें मल्टी कनेक्टिविटी मिलती है। इसके साथ ही इसमें इन-बिल्ट स्पीकर, कॉटन स्वाब पैक, शानदार 720पी एचडी स्मार्ट प्रोजेक्टर मिलता है।

यह 1080p FHD स्पोर्ट के साथ आएगा। इसका स्क्रीन साइज UPTO 406CM है। निर्बाध वायरलेस कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए यह प्रोजेक्टर 2.4 GHz और 5 GHz डुअल-बैंड फ़्रीक्वेंसी को सपोर्ट करता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें