back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

बिहार से हवाई जहाज के लिए ईंधन लेकर कांठमांडू जा रहा तेल टैंकर पलटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही है जहां बरौनी से हवाई जहाज के लिए ईधन लेकर कांठमांडू जा रही टैंकर घने कोहरे के कारण सुगौली में पलट गया। इससे तेल टैंकर से तेल रिसने लगी। मामला, जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के सिकरहना का है जहां नदी पुल के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 57 डी पर गुरुवार की सुबह घने कोहरे के कारण एक तेल टैंकर पलट गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  राजस्थान में भीषण Factory Blast': Bihar के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, टैंकर में हवाई जहाज में डालने वाला एटीएफ तेल लदा था।जो बरौनी से लेकर नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रहा था। सिकरहना पुल के पहले पहुंचा।तभी गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे घने कोहरे के कारण घटना घटी है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर पलटे टैंकर को उठवाने की कवायद की जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार ट्रैंकर पलटी मारते हुए सड़क से काफी नीचे चली गई।जिससे टैंकर से तेल गिरने लगा।जिसे देख स्थानीय लोग ढोने के लिए दौड़ पड़े। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में ड्राइवर और खलासी सुरक्षित बच गये हैं। घटनास्थल पर पहुंचे उक्त टैंकर के प्रबंधक बबलू गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमावस्या पर बाल धोने से क्यों बचना चाहिए? जानें ज्योतिषीय और धार्मिक रहस्य

Amavasya: हिन्दू धर्म और ज्योतिषीय परंपराओं में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह...

स्वर्ण मूल्य में भारी गिरावट: जानें आज के बाजार का हाल और चांदी की कीमतें

Gold Price: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 को सोने और चांदी...

सूर्य ग्रहण 2026: पंचग्रही योग और दुर्लभ खगोलीय संगम का अद्भुत प्रभाव

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, माघ मास की अमावस्या तिथि पर होने...

AI Technology: PM मोदी का विजन, दुनिया को भारतीय टेक सोल्यूशन का दम

AI Technology: भारत केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए तकनीकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें