मई,14,2024
spot_img

समस्तीपुर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई मुरादपुर के दो युवकों की ऑन द स्पॉट मौत

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर से बड़ी खबर है जहां मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डोभी पुल के पास एनएच-122 पर तेज रफ्तार एक्सयूवी कार के पेड़ से टक्कर में दो लोगों मुरादपुर निवासी रमेश प्रसाद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार और रघुवीर सिंह के 39 वर्षीय पुत्र कंचन कुमार की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा डोभी पुल के पास हुआ है जहां तेज रफ़्तार से आ रही कार एक पेड़ से टकरा गई। कार बंगरा से मुसरीघरारी की ओर आ रही थी। तभी डोभी पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे सुभाष और कंचन की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| दरभंगा मेरा सबसे अगाड़ी...बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी…Darbhanga सबसे आगे, Begusarai में पड़े वोट सबसे कम

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की वहां भीड़ जुट गई। बाद में लोगों ने इसकी जानकारी मुसरीघरारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार को दी। पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें