
राज्य सरकार ने एक आईएएस अधिकारी और एक आईआरटीएस अफसर को केंद्रीय सेवा के लिए विरमित कर दिया है। इन दोनों को विरमित करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना आज जारी की है।
जानकारी के अनुसार, एक आईएएस अधिकारी और एक आईआरटीएस अफसर को छोड़ दिया गया है। उन्हें केंद्रीय सेवा के लिए विरमित कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए प्रतिनियुक्त पर कार्यरत अधिकारियों पर बड़ा फैसला किया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केशवेंद्र कुमार वर्तमान में अपर कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति सेवारत हैं। इनकी प्रतिनियुक्ति अवधि 27 नवंबर को समाप्त हो रही है। राज्य सरकार ने उन्हें पैतृक संवर्ग केरल कैडर के लिए प्रभार त्याग की तिथि से छोड़ दिया है।
आईआरटीएस शिखा श्रीवास्तव वर्तमान में कंफेड की प्रबंध निदेशक हैं। वे प्रतिनियुक्ति के आधार पर बिहार में कार्यरत हैं। इनकी वर्तमान प्रतिनियुक्ति अवधि 16 नवंबर को समाप्त हो रही है। शिखा श्रीवास्तव को उनके पैतृक विभाग रेलवे बोर्ड में योगदान के लिए विरमित किया गया है।


