back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर के गायघाट में सरकारी अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने में OTP बन रहा बड़ा बाधक, देशज टाइम्स पर खुलासा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार। गायघाट, देशज टाइम्स। कृषि विभाग की ओर से उन्नत खेती एवं पैदावार को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न योजना के तहत किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया विभिन्न प्रखंडों में जारी है। गायघाट प्रखंड में भी किसान यह बीज प्राप्त कर रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इन सबके बावजूद कई किसान ऐसे हैं जो सरकारी व्यवस्था से हलकान व परेशान हैं। देशज टाइम्स ने गायघाट कृषि विभाग कार्यालय पर बीज वितरण के बाद पड़ताल की तो इसका खुलासा हुआ।

- Advertisement -

प्रखंड के रमौली निवासी किसान ललन कुमार, मोतनाजे के विकास कुमार, शिवदाहा के रामश्रेष्ठ यादव ने बताया कि मूंग और ऊरीद का बीज लेने आए थे। उनके मोबाइल पर ओटीपी आया हुआ था, लेकिन उन्हें बीज के बदले चार घंटे तक इधर से उधर दौराया गया।

कहा गया कि विभाग के पास मौजूद डाटा में उनके नाम पर बीज एलॉट नहीं है। कमरथु निवासी रंजू देवी को मूंग बीज के लिए ओटीपी आया, लेकिन उन्हें भी बीज इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि उसे पढ़ना लिखना नहीं आता है । इन किसानों ने कहा कि ऑनलाईन कराना तो समय की बर्बादी है।

हरित क्रांति उपयोजना के तहत यहां केन्द्र की योजना प्रभावी नहीं है। कृषि पदाधिकारी अजित कुमार ने बताया कि ओटीपी एरर को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी किसान को बीज उठाव में तकलीफ न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज के Stock Market में चमकने वाले शेयर: ब्रोकरेज फर्मों की ताजा राय

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया है जहां कब कौन सा...

आज का लव राशिफल 05 मार्च 2026: प्रेम की नई बयार या चुनौतियों का सामना?

Love Rashifal Today: दैवीय ऊर्जा और ग्रहों की चाल से संचालित यह ब्रह्मांड प्रतिदिन...

The Kerala Story 2 News: ‘द केरला स्टोरी 2’ ने मचाया तहलका, छठे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन!

The Kerala Story 2: सिनेमाई दुनिया में एक बार फिर विवादों और उम्मीदों के...

आज का राशिफल: 5 मार्च 2026, कर्क सहित सभी राशियों का ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीलाओं में हर पल ग्रहों की चाल और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें