spot_img

सुपर मार्केट के पॉश इलाके के घर में चल रहा था देह व्यापार, दो कॉल गर्ल समेत 6 लोग गिरफ्तार, मिलें आपत्तिजनक हालात में, कई पैकेट कंडोम, 10 मोबाइल, 5 वाहन बरामद

spot_img
- Advertisement -
गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां घर में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापे में दो कॉल गर्ल समेत छह लोगों को गिरफ्तार करते हुए बड़े रैकेट का खुलासा किया।
वैसे, पिछले अप्रैल में ही गोपालगंज पुलिस की नारायणी दल ने इससे पहले भी एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था जहां पुलिस की नारायणी दल ने सेक्स रैकेट से जुड़े ठिकाने पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

इसमे तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। वहीं मौके से पुलिस ने तीन मोबाइल और कई आपत्तिजनक चीजों को भी बरामद किए थे, जिसके बाद मकान को सील कर दिया गया था।

- Advertisement -
आज फिर गोपालगंज के जनक सुपर मार्केट में पुलिस ने छापा मारकर घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में छह महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां लड़कियां ग्राहकों को बुलाती हैं। देह व्यापार की सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई और छापेमारी की गई। पुलिस ने बताया कि इस घर में ये सेक्स रैकेट पकड़ा गया है वो घर गुबी खातून का है।

- Advertisement -

यहां से पुलिस को कई पैकेट कंडोम, दस मोबाइल फोन और पांच वाहन बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के तार कहां तक जुड़ें हैं।

- Advertisement -

पुलिस के रेड के बाद से स्थानीय इलाके के लोग भी सकते में हैं कि घर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का इतना बड़ा खुलासा हो सकता है।

इस मामले में पुलिस ने दो लड़कियों समेत छह लोगों को घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के जनक सुपर मार्केट के पास एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घर में दबिश दी। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। साथ ही यह भी पता लगा रही है कि यहां बाहर से किन किन राज्यों से कॉलगर्ल मंगवाए जाते थे। यहां कौन कौन आता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...