spot_img

बिहार विधान परिषद में समितियों का पुनर्गठन, पक्ष-विपक्ष के नेताओं को मिली महथी जिम्मेदारी

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधान परिषद से जुड़ी एक बड़ी खबर है। विधान परिषद की कमेटियों का नए सिरे से पुनर्गठन कर दिया गया है। समितियों के नए अध्यक्ष और उनके सदस्यों से जुड़ी अधिसूचना बिहार विधान परिषद सचिवालय ने जारी कर दी है।

- Advertisement -

सभापति के आदेश के बाद बिहार विधान परिषद सचिवालय ने समितियों के नए अध्यक्ष और उनके सदस्यों से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। स्थाई समिति में विधान परिषद के सभापति ही नियमावली समिति के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा आठ अन्य सदस्य को भी मनोनीत किया गया हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष भी सभापति ही होंगे, जबकि राबड़ी देवी सदस्य होंगी। इस समिति में अध्यक्ष समेत सात मेंबर होंगे। आचार समिति में राम वचन राय को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उपेंद्र कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह, मंगल पांडेय, नीरज कुमार, सच्चिदानंद राय और समीर कुमार सिंह सदस्य मनोनीत किए गए हैं। नगर विकास समिति के अध्यक्ष संजय सिंह होंगे।

- Advertisement -

विधान परिषद की आचार समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी जेडीयू के सदस्य प्रोफेसर राम वचन राय के ऊपर है। इस कमेटी में उपेंद्र कुशवाहा, मंगल पांडे, नीरज कुमार, सच्चिदानंद राय समेत कुल सात सदस्य हैं। सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संजीव श्याम सिंह को मिली है।

 

इस कमेटी में दिलीप कुमार जायसवाल, सर्वेश कुमार, राजीव कुमार समेत कुल सात सदस्य शामिल हैं। वहीं आवास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे बनाए गए हैं। इस कमेटी में प्रेमचंद्र मिश्रा, सैयद शाहनवाज हुसैन, निवेदिता सिंह और महेश्वर सिंह भी सदस्य के तौर पर शामिल हैं। राजभाषा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार होंगे।

अधिकार समिति के पदेन अध्यक्ष सदन के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर हैं। इस कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, संजय कुमार सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, शाहनवाज हुसैन, राम वचन राय और प्रेमचंद मिश्रा को सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Board Matric Topper: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट में समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी का दबदबा, जानें पूरी डिटेल्स

अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब बनाए गए हैं। पर्यावरण एवं प्रदूषण समिति का जिम्मा वीरेंद्र नारायण यादव को दिया गया है। प्रकाशन समिति के अध्यक्ष संजय प्रकाश। शून्कायल समिति के अध्यक्ष मंगल पांडे, आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामबली सिंह, बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर कुमुद वर्मा बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें:  Mumbai Bihar Bhawan: मुंबई में बनेगा अत्याधुनिक 35 मंजिला मुंबई बिहार भवन, बिहार सरकार का बड़ा कदम

इसी तरह सदन की नियमावली समिति के पदेन अध्यक्ष सभापति हैं जबकि सदस्य के तौर पर उपसभापति रामचंद्र पूर्वे, राबड़ी देवी, सम्राट चौधरी ,संजय कुमार सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, अवधेश नारायण सिंह, मदन मोहन झा और राम वचन राय शामिल हैं।

नगर विकास समिति का अध्यक्ष संजय सिंह, आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति का अध्यक्ष भीष्म साहनी, राजभाषा समिति का अध्यक्ष अनिल कुमार, वृद्धजन संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, कालाजार एवं अन्य संक्रामक रोग नियंत्रण समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा बनाए गए हैं।

वहीं परिसर के पटल पर रखे जाने वाले कागजात संबंधी समिति के अध्यक्ष पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह होंगे जबकि प्रत्यारोप विधान समिति के अध्यक्ष मो. फारुख, याचिका समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और गैर सरकारी संकल्प समिति के अध्यक्ष गुलाम गौस होंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Board Toppers: बिहार बोर्ड टॉपर्स की ये कहानी... सिमुलतला आवासीय विद्यालय बना 'बिहार बोर्ड की टॉपर्स फैक्ट्री' एजुकेशन का नंबर 1

वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, सामान्य प्रयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सुधार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, दिव्यांग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार और जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा को पर्यटन विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं कांग्रेस एमएलसी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा को पुस्तकालय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। विनोद कुमार जायसवाल को निवेदन समिति का, जनक राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

 

जिला परिषद एवं पंचायती राज्य समिति के अध्यक्ष राधाचरण साह, प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के अध्यक्ष नवल किशोर यादव, कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सदन के उपसभापति रामचंद्र पूर्वे बनाए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026 के महामुकाबले में कौन मारेगा बाजी? आज RR और CSK में होगी जोरदार टक्कर!

IPL 2026: क्रिकेट फैंस, अपनी सीटों की पेटी बांध लीजिए क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग...

Free Fire Max: आज के कोड्स से पाएं अनलिमिटेड रिवॉर्ड्स, गेम का रोमांच होगा दोगुना!

Free Fire Max: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में हलचल मचाने वाले Free Fire Max...

प्रेम की नई दिशा: आज का लव राशिफल और आपके संबंधों का भविष्य

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक ऊर्जाओं और दिव्य ग्रहों के स्पंदन में...

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास: 13 साल बाद मिली पहले मुकाबले में शानदार जीत!

Mumbai Indians: अरे वाह! आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका मुंबई इंडियंस के...