back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Retired DG दिनेश शर्मा ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में लिख दी बड़ी बात

spot_img
- Advertisement - Advertisement

लखनऊ में मंगलवार सुबह रिटायर्ड डीजी दिनेश शर्मा ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली से उड़ा लिया। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।

- Advertisement -

गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित विशाल खंड-2 में अंबेडकर पार्क से कुछ दूरी पर स्थित निजी आवास में उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से डीजी पद से रिटायर्ड दिनेश शर्मा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -

मौके पर पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें दिनेश शर्मा ने लिखा है कि वह अब जीना नहीं चाहते। उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

घटना गोमती नगर के विशाल खंड दो की ये घटना है। मंगलवार सुबह दिनेश शर्मा के कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई। परिजन उनके कमरे में पहुंचे, तो उन्हें खून से लथपथ पाया। आननफानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। हालांकि आत्महत्या की वजहों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

माना जा रहा है कि पारिवारिक कारण या कोई बीमारी इसकी वजह हो सकती है। पुलिस का कहना है कि वो परिवार वालों से पूरी बात करने के बाद ही आगे आत्महत्या की वजहों का खुलासा करेगी।

सुबह दिनेश शर्मा के कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सामने आई। गोली की आवाज सुनते ही जब परिजन उनके कमरे में पहुंचे, तो उन्हें खून से लथपथ पाया।

वहीं आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही इस घटना को सूचना परिजन ने पुलिस को भी दी।

डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम ने बताया कि पूर्व आईपीएस दिनेश शर्मा (72) 12 वर्ष पूर्व ही डीजी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले कई दिनों से डिप्रेशन से ग्रसित थे। उनका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Apple AirTag 2: भारत में लॉन्च हुआ नया ट्रैकिंग गैजेट, जानें फीचर्स और कीमत

AirTag 2: भारत के तकनीकी बाजार में एप्पल ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति...

Kalki Koechlin Gulshan Devaiah: एक बार फिर साथ दिखेंगे बॉलीवुड के ये टैलेंटेड एक्टर्स, जानें क्या है खास!

Kalki Koechlin Gulshan Devaiah: बॉलीवुड की दुनिया में जब दो दमदार कलाकार एक साथ...

जल्द आ रही है नई Mahindra Thar 3-door, दमदार लुक और एडवांस फीचर्स के साथ!

Mahindra Thar 3-door: ऑफ-रोड के शौकीनों और स्टाइल पसंद करने वाले ड्राइवर्स के लिए...

Bihar Crime: बिहार विधान परिषद में विपक्ष गरजा, अपराध के बढ़ते ग्राफ पर सरकार को घेरा… पढ़िए गहरा घाव और जवाब

Bihar Crime: बिहार की सियासत में आजकल अपराध का मुद्दा एक ऐसा गहरा घाव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें