- Advertisement -

सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां भ्रष्टाचार में लिप्त एक राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने दबोचा है। निगरानी की टीम ने सहरसा में बड़ी छापेमारी करते हुए संतोष झा को गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, राजस्व कर्मचारी संतोष झा को गिरफ्तार कर निगरानी की टीम पटना लाने की तैयारी में है।राजस्व कर्मचारी संतोष झा को समाहरणालय न्यायालय में रंगे हाथ सहरसा कलेक्ट्रेट से गिरफ्तारी किया है।
- Advertisement -
राजस्व कर्मचारी संतोष जिले के कहरा अंचल में कार्यरत थे। संतोष को पंद्रह हजार रुपए घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा है। फिलहाल निगरानी विभाग की टीम आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Advertisement -







