spot_img

SIT दारोगा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 50 हजार के इनामी अपराधी 4 गुर्गों के साथ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

सारण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में हुई एसआईटी (SIT) दारोगा हत्याकांड में पुलिस ने इनामी कुख्यात अपराधी जलालपुर थाना अंतर्गत बसडीला गांव के स्व. रामनरेश सिंह का पुत्र बिट्टू कुमार सिंह को दबोच लिया है। हालांकि, दूसरा अभी भी फरार है। पुलिस ने दो अपराधियों पर पचास पचास हजार के इनाम रखे थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दो अपराधियों पर सारण पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम रखा था। फरार दोनों आरोपी में से एक को अपराध की योजना बनाते उसके चार गुर्गों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह वर्ष 2019 में मढ़ौरा थाना क्षेत्र में एसआईटी के दारोगा मिथिलेश साह एवं सिपाही फारुक अली की हत्याकांड सहित जिले के अलग अलग थाना में दर्ज दर्जनों कांडो में आरोपी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि बिट्टू कुमार सिंह लूट, डकैती एवं कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के साथ एटीएम फ्रॉड के कांडों का भी सरगना है जिसका अपराधिक इतिहास सारण जिला सहित सीमावर्ती जिले एवं सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश में भी खंगाला जा रहा है।

 

साथ ही इसके साथ पकड़े गए अपराधियों कर्मियों से भी पूछताछ जारी है। बिट्टू कुमार सिंह के अपराधिक वारदातों का न्यायालय में त्वरित विचारण कर जल्द ही सजा दिलाने के लिए सभी प्रकार की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...