back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Road Accident: पुपरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मारी, 7 लोगों की मौत, हंगामा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी जिले में तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। बताया जाता है कि डुमरा पुपरी सड़क के पकड़ी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने एक ऑटो को रौंद डाला।

- Advertisement -

इसमें दस लोग सवार थे। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया।

- Advertisement -

घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुपरी पथ पर हुई है। घटनास्थल पर आक्रोशित भीड़ डीएम और एसपी को बुलाने की मांग करते अड़ गए। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों को भी घटनास्थल से खदेड़ दिया। घटना के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई। मृतको के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। बाद में पुलिस ने लोगों को शांत किया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर लोग आक्रोशित हो गए और भगा दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर बवाल काटा। लोगों को काफी समझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीतमढ़ी सदर अस्पताल में पोस्टमार्ट के लिए भेजा। पढ़िए क्या कह रही पुलिस…

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मगोलवा में बुधवार शाम को उस समय हुई जब एक शादी समारोह में शामिल होकर पीड़ित अपने पैतृक गांव लौट रहे थे।

सदर (सीतामढ़ी) के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया, हम मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। घायलों को सीतामढ़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में लोगों की मौत पर दु:ख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए सभी इंतजाम करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी के शुभ योग और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: पवित्रता और पुण्य के इस पावन दिन पर, जब प्रकृति भी...

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें