spot_img

रोहित शर्मा का ढाका टेस्ट में पत्ता कटा, केएल राहुल का कटने से बचा

spot_img
- Advertisement -

कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। अंगूठे में चोट के चलते वनडे सीरीज और फिर शुरुआती टेस्ट से भी वह बाहर थे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार अब हिटमैन अगले महीने शुरू होने वाली श्रीलंका सीरीज से ही वापसी कर पाएंगे। दूसरे वनडे में स्लिप में कैच लपकते वक्त अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे रोहित आनन-फानन में अस्पताल गए थे।

- Advertisement -

इसके साथ ही बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ 22 दिसंबर से मीरपुर (Mirpur) में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट (2nd Test) से टीम इंडिया (Team India) के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टेस्ट मैच खेलते नजर नहीं आएंगें।

- Advertisement -

अंगूठे में चोट के कारण चट्टोग्राम (Chattogram) में पहला टेस्ट नहीं खेल सके रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब ढाका (Dhaka) नहीं जाएंगे। उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में उनकी अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।

- Advertisement -

मैनेजमेंट को ये भी लगता है कि रोहित दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं, लेकिन फील्डिंग के दौरान उनकी चोट और बढ़ सकती है, ऐसे में कोई रिस्क लेने के जरूरत नहीं। यानी केएल राहुल ही कप्तानी करेंगे, जो खुद घटिया फॉर्म में चल रहे हैं। बताते चलें कि बांग्लादेश से वनडे सीरीज गंवाने के बाद फिलहाल भारत टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 22 तारीख से होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में युवा ओपनर शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने शानदार प्रदर्शन किया था। चेतेश्वर पुजारा ने भी बेहतरीन बैटिंग की थी। दोनों ने दूसरी पारी में शतक जमाया था, ऐसे में माना रहा था कि रोहित शर्मा के आने के बाद खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल को प्लेइंग 11 से बाहर बैठाया जा सकता था। अब रोहित शर्मा के सीरीज के दूसरे मैच से बाहर होने के बाद टीम सलेक्शन को लेकर माथापच्ची नहीं होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani BIG News: मधुबनी के 2 माह की बच्ची समेत 11 लोग हरियाणा LPG Cylinder Blast में झुलसे, पढ़िए… सिलेंडर से गैस ट्रांसफर करना...

LPG Cylinder Blast: हरियाणा के यमुनानगर में एक भयावह हादसे ने पूरे इलाके को...

Bihar Politics: पहले जाँ फिर जान-ए-जाँ फिर जान-ए-जानाँ हो गए… Bihar की तस्वीर Delhi की फ्रेम! पढ़िए बिहार के दो धुरंधर परदेश में?

बिहार सीएम बदलाव: नए किरदार आते जा रहे हैं मगर नाटक पुराना चल रहा...