spot_img

महिला माइनिंग अफसर पर बालू माफियाओं ने की अंधाधुंध फायरिंग, ले उड़े जब्त ट्रैक्टर

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां खनन पदाधिकारी पर बालू माफिया ने फायरिंग कर दी। अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद छापेमारी करने गई जिला खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी पर बालू माफियाओं ने हमला बोल दिया। माफियाओं ने खनन पदाधिकारी की गाड़ी पर तीन राउंड गोली चलाई। इसमें दो राउंड गार्ड के पास हवाई फायरिंग कर गार्ड के कब्जे से जब्त ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया।

- Advertisement -

हालांकि फायरिंग अधिकारी की गाड़ी में लगी। वहीं, हमले में जान-बचाकर महिला खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी वहां से भागी। मामला जिले के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित सत्तरघाट की है। जहां गंडक नदी में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची जिला खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी पर माफियाओं ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की है।

- Advertisement -

जिले में अवैध बालू एवं मिट्टी का खनन करने वाले माफिया पूरी तरह बेखौफ हो गये है।अधिकारी-पुलिस और माफियाओं के गठजोड़ से मदमस्त हो चुके खनन माफिया आम लोगो को छोड़िये अब अधिकारियों को भी निशाना बनाने लगे है।

- Advertisement -

हालांकि इस घटना में किसी नुकसान की सूचना नही है।लेकिन इस हमला में महिला खनन अधिकारी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल हुई है।मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान माफियाओं ने जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा कर भागने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार, लगातार अवैध खनन की सूचना पर आज पुलिस बल के साथ गंडक नदी के सत्तर घाट के समीप महिला अधिकारी पहुंची, जहां खनन हो रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लाया जा रहा था कि इसी बीच सुंदरापुर गांव के समीप बाइक पर सवार कुछ लोगों ने छापेमारी करने गयी टीम पर फायरिंग करते हुए जब्त किये गये ट्रैक्ट्रर को छुड़ा ले गये। लेकिन इस दौरान पुलिस बल ने एक चालक शंभु राय को पकड़ लिया जिसे स्थानीय थाना लाया गया। जिससे पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जाता है कि इस दौरान वहां से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया, इस दौरान गाड़ी मालिक शंभु यादव गाड़ी छोड़ देने की का गुहार लगाने लगा। जिस पर खनन पदाधिकारी ने बताया कि फाइन जमा करके ट्रैक्टर लेकर चले जाइए, जैसे ही खनन पदाधिकारी पुल पर चढ़ी, वैसे ही पीछे से बाइक से आ रहे बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दिया, इस दौरान खनन पदाधिकारी के गाड़ी पर तीन फायर किया, एक गोली पीछे भी लगी है।

 

ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला तब जाकर जान बची, वही ट्रैक्टर के पास खड़े गार्ड के सामने दो राउंड फायरिंग कर गार्ड के कब्जे से जब ट्रैक्टर को छुड़ाकर वहां से निकल गया। जिसके बाद खनन पदाधिकारी केसरिया थाना पहुंच 3 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस एक को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal June 14 News: 14 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ, चेक करें अपना भाग्य!

आज 14 जून को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की और धन लाभ होगा, जबकि कुछ को सेहत पर#RashifalToday,#JyotishNews,#June14Horoscope

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute