spot_img

खजौली की विवाहिता, प्रताड़ित तो पहले से थी, जब हुई गर्भवती, जबरन पिलाई गई जहर…

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: ससुराल पक्ष पर विवाहिता ने दर्ज कराई प्रताड़ना की प्राथमिकी

- Advertisement -

खजौली, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के हथियाही गांव निवासी सीताराम सिंह की पुत्री आरती कुमारी ने स्थानीय थाने में एक आवेदन देकर ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध मारपीट व प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि जुलाई 2022 में उसकी शादी स्थानीय थाना क्षेत्र के सुक्की गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र राज कुमार सिंह से हुई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए ...एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

शादी के कुछ दिनों बाद उसकी सास, ससुर, देवर एवं पति सभी लोग मिलकर एक सुनियोजित तरीके से दहेज के रूप में अपने पिता से एक चार पहिया वाहन एवं दस लाख रुपये नकद मांगकर लाने हेतु उसपर दबाव बनाने लगे।

लाचारी बताने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस बीच उसके पति के पारि वारिक सदस्यों को जब उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली तो सभी ने उसे मारपीट कर बेहोश कर दिया तथा जबरन दवा खिलाकर गर्भ को समाप्त कर दिया।

उसे भी जान से मारने का प्रयास किया गया। उसने किसी तरह अपने भाई को इसकी सूचना दी तब उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कर उसका इलाज करवाया गया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए …एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

Madhubani Murder: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...