spot_img

कोसी प्रोजेक्ट और जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता की पत्नी की संदिग्ध मौत, फांसी से झूलती मिली लाश, साहेब के गले पर खरोंच के निशान से रिसता खून…शक तो है…

spot_img
- Advertisement -

सुपौल में जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता की पत्नी की संदिग्ध मौत हुई है। मामला सुपौल जिला मुख्यालय स्थित डीएम आवास के पास के सरकारी क्वार्टर का है। जहां जूनियर इंजीनियर की पत्नी का शव मिला है। इसके बाद एसपी शैशव यादव खुद पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -

सहायक अभियंता का आवास डीएम आवास के ठीक बगल में है। बताया जाता है कि सहायक अभियंता रवि शास्त्री रात को अपने घर में नहीं थे। इसको लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जांच के लिए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

- Advertisement -

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित डीएम आवास के समीप सरकारी क्वार्टर में एक सहायक अभियंता की पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के सुपौल में हद हो गई! दिनदहाड़े युवक को कार से अगवा कर 4 राउंड फायरिंग, पूरा इलाका थर्राया

मृतका के पति रवि शास्त्री सुपौल डिविजन के जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता पद पर पदस्थापित हैं। पति ने बताया कि वह पटना से गुरूवार की सुबह जब आवास पर पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा बंद है।

पत्नी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। इसके बाद वह दरवाजा को जोर-जोर से खटखटाना शुरू किए। इसके बाद भी अंदर से किसी प्रकार की हलचल नहीं दिखी तो जोर से दरवाजा को धक्का दिया और दरवाजा खुल गया। जहां अंदर का दृश्य देखकर वह दंग रह गये।

यह भी पढ़ें:  बिहार के सुपौल में हद हो गई! दिनदहाड़े युवक को कार से अगवा कर 4 राउंड फायरिंग, पूरा इलाका थर्राया

देखा कि उनकी पत्नी दुपट्टे के फंदे से लटक रही है। इसके बाद उन्होंने बॉडी को फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौत की घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना के बाद सहायक अभियंता से घटना की जानकारी ली, जहां सहायक अभियंता ने बताया कि पहली पत्नी से तलाक के बाद उसने नवादा जिला निवासी करीब 35 वर्षीया उपासना ज्योति उर्फ मधु कुमारी से 5 वर्ष पूर्व शादी की थी।

इसी बीच जांच के दौरान पुलिस की नजर अभियंता के गर्दन पर पड़ी। जहां नाखून का खरोंच पाया गया, जिससे खून निकल कर जम चुका था।

यह भी पढ़ें:  बिहार के सुपौल में हद हो गई! दिनदहाड़े युवक को कार से अगवा कर 4 राउंड फायरिंग, पूरा इलाका थर्राया

इसके बाद पुलिस ने जख्म के बारे में उससे पूछा। जख्म के बारे में अभियंता ने बताया कि मंगलवार को पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसमें ही उसे यह जख्म हुआ। लेकिन जख्म और खून ताजा देख पुलिस दूसरे एंगल से भी घटना की जांच में जुट गयी।

वहीं पुलिस ने अभियंता से पटना जाने एवं आने की टिकट की भी मांग की। लेकिन, अभियंता ने बताया कि वह जाने व आने में टिकट नहीं ले पाये।

घटना के संबंध में एसपी शैशव यादव ने बताया कि घटना स्थल का जांच किया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। अभियंता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। आईएफएसएल की टीम को जांच का आदेश दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। पुलिस हर बिंदु पर बारिकी से जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey