मई,20,2024
spot_img

डायन बताकर महिला पर केरोसिन छिड़ा जिंदा जलाया, मौत पर गांव में तनाव, पुलिस कर रही कैंप

spot_img
spot_img
spot_img

गया से बड़ी खबर है यहां एक महिला रीता देवी को डायन बताकर घर में ही जिंदा जला दिया। रीता देवी के घर में पेट्रोल छिड़क कर लगा दी।उसकी मौत पर बड़ा सनसनी फैल गई है। आग लगने से वह बुरी तरह से झुलस गई थी।

मामला, सेवरा पंचायत के पचमह गांव की है। हद यह जानकारी पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे पूरे इलाके में तनाव बना है। वहीं, पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

जानकारी के अनुसार,पिछले दिनों गांव में एक शख्स की मौत हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि रीता देवी ने ही डायन बिसाही कर उसे मारा है। इसको लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। इससे पहले कि पंचायत अपना निर्णय सुनाती गुस्साए लोगों ने महिला के घर पर हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News | 20 मई से Darbhanga, Madhubani, Samastipur में निकलेंगी छतरी, बारिश के आसार, सुहाना होगा मौसम...

टना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीण और उग्र हो गए और हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| भूतही बलान पुल के नीचे महिला की लाश...Unknown, सवालों के साथ

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें