spot_img

ठाकुरबाड़ी मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

रोहतास से बड़ी खबर है जहां मंदिर के पुजारी बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के कमइनी गांव निवासी जनार्दन दास की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी मंदिर की है। जहां, पुजारी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और मामले की जांच की मांग करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुजारी की पिटाई करने वाले लोगों का पता लगाने में पुलिस लगी है।

- Advertisement -

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई वर्षों से पुजारी संझौली के ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा कराते आ रहे थे। अचानक उनकी हत्या की खबर से इलाके के लोग भी सकते में हैं।

- Advertisement -

बताया जाता है कि पुजारी जनार्दन दास से पहले से गांव के कुछ लोगों का आपसी विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर आज कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी। मौत से लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी अब कहलाएंगे CM Bihar, आखिर BJP ने क्यों खेला यह बड़ा दांव? जानें 3 अहम कारण

सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री: बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है।...

Darbhanga News: दरभंगा BJP महामंत्री संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने Samrat Chaudhary को दी CM बनने की बधाई, पप्पू सिंह बोले- PM मोदी के...

Samrat Chaudhary: बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है।...

Samrat Chaudhary: बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, मांझी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल!

Samrat Chaudhary: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। भाजपा...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में नाबालिग की गला घोंटकर हत्या, धर्म परिवर्तन से इनकार पर गईं जान, पढ़िए पिता ने क्या कहा!

Kusheshwar Asthan Murder: बिहार के कुशेश्वरस्थान पूर्वी से एक दिल दहला देने वाली खबर...