back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

घर से खेत के लिए निकली महिला के साथ मुखिया ने किया मुंह काला, दुष्कर्म का विरोध करने पर जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नालंदा, विक्रम सिंह। राजगीर प्रखंड की गोरौर पंचायत के मुखिया के खिलाफ छबिलापुर थाने में महिला ने दुष्कर्म की एफआईआर करायी है। महिला का आरोप है कि वह शौच के लिए घर से बाहर खंधे में गयी थी। इसी दौरान मुखिया ने उसे पकड़ लिया और जबरन मुंह काला किया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, महिला ने जब दुष्कर्म का विरोध किया तो मुखिया ने उसे पीटा भी। इधर, मुखिया ने भी थाने में मारपीट का आवेदन दिया है। महिला का आरोप है कि बीती देर शाम शौच के लिए गांव से बाहर खंधे में गयी थी। इसी दौरान मुखिया ने उसे जबरन दबोच लिया। सुनसान स्थान देखकर उसके साथ गलत हरकत की। मारपीट कर जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

महिला ने मुखिया के खिलाफ एफआईआर करायी है। इधर, मुखिया ने पीड़ित से पहले ही थाने में आवेदन दे दिया था। मुखिया ने बताया कि गांव में होली के लिए शराब चुलाई जा रही थी। वे मना करने गये तो उग्र होकर लोगों ने मारपीट की। आवेदन मिलने पर थानाध्यक्ष ने उन्हें अस्पताल जाने के लिए कहा।

- Advertisement -

उन्होंने मामले की जांच करने की मांग की है। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की मेडिकल जांच भी करायी गयी है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें