

मोतिहारी सेंट्रल जेल में ड्यूटी, मोतिहारी सेंट्रल जेल कैंपस में मिली लाश। फांसी लगाकर खुदकुशी। सेंट्रल जेल कैंपस के कमरे में जब महिला सिपाही सिवान के मंछा गांव के रहने वाले रामेश्वर यादव की पुत्री किरण कुमारी की लाश मिली तो सहसा लोगों ने यकींन नहीं किया। वह तो सब्जी काट रही थी, अचानक दरवाजा बंद करती है और कमरे में खुदकुशी कर लेती है। आखिर क्यों? यह बात उसके परिजन और उसके गांव वालों को पच नहीं रही।
जानकारी के अनुसार, सीवान की रहने वाली महिला सिपाही किरण ने मोतिहारी में खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि किरण आत्महत्या क्यों करेगी, उस पर कोई लोड नहीं था। मंगलवार को जब हमारी फोन पर उससे बात हुई थी तो उसने बताया था कि उससे अधिक ड्यूटी लिया जाता है। इससे काफी परेशान है।
ये खबर सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। मामला दरौंदा थाना क्षेत्र का है। परिजन मोतिहारी से शव को लेकर जब गांव पहुंचे तो वहां देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मंछा गांव निवासी रामेश्चर यादव के घर मोतिहारी प्रशासन का फोन आया। फोन पर बताया गया कि आपकी पुत्री ने अपने बैरक में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
वहीं, परिजनों ने देर रात शव का अंतिम संस्कार किया हे। महिला सिपाही किरण कुमारी मोतिहारी जाने से पहले छपरा में तैनात थीं।वर्ष 2021 में छपरा से मोतिहारी उनका ट्रांसफर हुआ था, तब से वह वही मोतिहारी सेंट्रल जेल में ड्यूटी कर रही थी।
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि किरण कुमारी शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज थीं। वर्ष 2015 में एक साथ किरण कुमारी और उसके भाई लालू यादव ने जेल पुलिस एवं अग्निशमन पुलिस में सफलता पाई थी। किरण कुमारी भाई बहनों में सबसे बड़ी थीं, जिनकी शादी हो चुकी है। किरण के आत्महत्या करने के बाद परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
किरण जेल कैंपस में बने अपने कमरे में एक महिला सिपाही के साथ रहती थी। सुबह में ड्यूटी से आने के बाद अपने घर पर फोन कर उसने अपनी भाभी प्रियंका से बात की। इसके बाद सब्जी काटने लगी। अचानक अपने कमरे का गेट बंद कर ली, जब दूध देने वाला आया तो मामला खुला। जब घर के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो फिर गेट तोड़ कर अधिकारी कमरे में घुसे। इसके फंसे से लटकती लाश देख दंग रह गए।





