spot_img

पान मसाला लेन-देन के विवाद में दुकानदार ने मार दी ग्राहक के सिर में गोली, हत्या

spot_img
- Advertisement -

सहरसा से बड़ी खबर है जहां पान मसाला के पैसे के विवाद में पान दुकानदार ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी के तिलाठी गांव का है जहां कनरिया ओपी क्षेत्र के तिलाठी गांव वार्ड नंबर सात निवासी उपेंद्र यादव के 36 वर्षीय पुत्र बबलू यादव की पड़ोस में स्थित किराना दुकान के मालिक रूपेश कुमार ने कहासुनी में गोली मार दी। इससे बबलू की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Saharsa News: शादी में महिला से दरिंदगी की कोशिश, भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बमुश्किल बचाई जान

जानकारी के अनुसार, बीती रात बबलू किराना दुकान पर पान मसाला खाने गए थे। इस दौरान दुकानदार ने बबलू को उधार में पान मसाला देने से इनकार कर दिया। पान मसाला का पैसा मांगने को लेकर कहासुनी के बाद दुकानदार ने बबलू को सिर में गोली मार दी।

- Advertisement -

इससे उनकी मौत ऑन द स्पॉट हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर कनरिया ओपी पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Saharsa News: शादी में महिला से दरिंदगी की कोशिश, भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बमुश्किल बचाई जान

ओपी प्रभारी अमरज्योति ने बताया कि पान मसाला का रुपया मांगने को लेकर विवाद की बात प्रथम दृष्टया सामने आ रही है। फर्द बयान या किसी प्रकार का आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर रही है। जल्द आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vaishali News: वैशाली थाना प्रभारी की शराब माफिया से ‘दोस्ती’ पड़ी भारी, SP ने उतर ली वर्दी, सस्पेंड

बिहार शराबबंदी: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन कुछ पुलिसवाले ही इसे पलीता लगा...

Bihar News: ग्रामीण पुल से बदल रही Darbhanga, Samastipur और चंपारण, पढ़िए – कोसी-गंडक के कहर पर भारी पड़ रहे पुल, 280 गांवों को...

ग्रामीण पुल: उत्तर बिहार के वो गांव जो हर साल कोसी, गंडक, बागमती और...

Samastipur News: समस्तीपुर में रेल सेवा पुरस्कार समारोह, DRM ने ‘पंच खंभ सिद्धांत’ से कर्मचारियों को किया सम्मानित

रेल सेवा पुरस्कार: समस्तीपुर रेल मंडल में आज एक भव्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य...