back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

पत्नी मायके से नहीं लौटी, पति ने कर ली खुदकुशी, पत्नी की ही साड़ी को फांसी बनाकर झूल गया फंदे से

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रैया (उत्तर प्रदेश) ब्यूरो से संदीप सिंह राठौर की रिपोर्ट। 
उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के थाना व कस्बा अछल्दा में काफी समय से पत्नी के मायके से वापस न आने से परेशान होकर एक युवक ने बीती रात पत्नी की ही साड़ी से फंदा बनाया और जान दे दी।

- Advertisement -

सुबह जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकर शव नीचे उतारा। सूचना पर औरैया रह रहे मृतक के माता पिता भी रोते बिलखते आ गए।

- Advertisement -

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अछल्दा कस्बा के नहर बाजार निवासी मिथुन पोरवाल (32 वर्ष) पुत्र हरिश्चंद्र पोरवाल की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उसके तीन साल का एक बेटा भी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शादी के बाद पति पत्नी में कलह हो रही थी। इस कारण मिथुन के पिता हरिश्चंद्र अपनी पत्नी के साथ औरैया रहने लगे। इधर विवाद के बाद पत्नी शौली भी मायके चली गई और और काफी बुलाने के बाद भी मायके से नहीं आ रही थी।

बीती रात मिथुन अपने घर के बाहर का गेट बंद कर बरामदे में लगे पंखे में पत्नी की साड़ी से फंदा बना उससे लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने युवक को फन्दे पर लटकते देखा तो उन्होंने इस बात की पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने शव को पंखे से नीचे उतरवाया।

युवक ने बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल पर चढ़कर गले में साड़ी का फंदा डालकर ऊपर लगे पंखे में साड़ी बांधकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर औरैया से अछल्दा पहुंचे माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल था।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है l थाना प्रभारी ने बताया की तहरीर मिलने पर अन्य विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर का फिर जागा तुलसी के लिए प्यार, क्या नयना बनेगी कबाब में हड्डी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शोज में से...

Swapan Shastra: स्वप्न में भोजन करना – सुख-समृद्धि का द्वार या नया संकेत?

Swapan Shastra: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिक परंपराओं में स्वप्नों को केवल निद्रावस्था की उपज...

एक्स प्रीमियम पर 50% की बंपर छूट: क्या है यह खास मौका?

X Premium: सोशल मीडिया की दुनिया में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का चलन तेजी से बढ़...

Bihar Electricity Bill: बिहार बिजली बिल की GOOD NEWS… उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत? सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

Bihar Electricity Bill: सूबे की सियासत में जब बिजली के तारों पर उम्मीद की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें