back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

आर्केस्ट्रा संचालक रूपेश की गोली मारकर हत्या, ग्रुप में ही हुआ विवाद…मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा से बड़ी खबर है जहां एक आर्केस्ट्रा संचालक बनियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी परशुराम सिंह का 30 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात बनियापुर थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव का है जहां आपसी रंजिश में रूपेश को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

जानकारी के अनुसार, रूपेश मिर्जापुर में ऑर्केस्ट्रा चलाता था। बीती रात उसके ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में आपसी विवाद के बाद बात इतनी बढ़ गई कि उसे साथियों ने ही गोली मार दी।

- Advertisement -

बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार वालों में कोहराम मचा है।
वहीं, जैसे इस बात की सूचना बनियापुर थानाध्यक्ष को लगी, वह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि और आर्केस्ट्रा संचालक की आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, परिवार वाले फिलहाल कुछ भी बताते से परहेज कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात करते हुए एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JPSC Civil Services Exam: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, उम्र सीमा में 4 साल की छूट

JPSC Civil Services Exam: झारखंड में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों...

Royal Enfield 350: अब सिर्फ स्टाइल नहीं, रोजमर्रा की जरूरत भी!

Royal Enfield 350: भारतीय युवाओं के बीच रॉयल एनफील्ड बाइक्स का क्रेज किसी से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें