back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

ये हैं Lady Singham, नाम है IPS अनुकृति शर्मा, बुजुर्ग महिला नूरजहां के घर पहुंची रोशनी की नूर लेकर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ये हैं लेडी सिंघम (Lady Singham)। नाम है आईपीएस अनुकृति शर्मा (IPS Anukreethy Sharma( बुजुर्ग महिला नूरजहां के घर पहुंची रोशनी की नूर लेकर। जी हां, मामला बुलंदशहर का है मगर है बड़ी बुलंद। यह खबर जताता है, पुलिस के जज्बे और उनके कर्तव्य कितने बुलंद होते हैं।

- Advertisement -

दरअसल, बुलंदशहर की रहने वाली नूरजहां के घर आज भी बि‍जली कनेक्‍शन नहीं था। वह खुद ब‍िजली कनेक्‍शन लेने में सक्षम भी नहीं थीं। सालों से अंधेरे में गुजर-बसर कर रही थीं। महिला आईपीएस और बुलंदशहर की सहायक पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एक बैठक की।

- Advertisement -

बैठक में 70 वर्षीय नूरजहां भी मौजूद थीं। नूरजहां ने मह‍िला आईपीएस को अपनी समस्‍या बताते हुए कहा क‍ि उनके घर में बिजली नहीं है। नूरजहां ब‍िजली कनेक्शन ले पाने में सक्षम नहीं थीं।

- Advertisement -

इसकी वजह से वह छोटी सी कोठरी में अंधेरे में रहने को मजबूर थीं। आईपीएस अनुकृति शर्मा ने नूरजहां की फरि‍याद सुनी और 26 जून को अगौता थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी में स्‍थि‍त उनके घर पहुंच गईं। अनुकृति ने बिजली विभाग के अधि‍कार‍ियों को नूरजहां के घर बुलाया और अपने सामने ही बिजली का कनेक्शन द‍िलवाया।

आईपीएस अनुकृति शर्मा ने अपने ट्व‍िटर हैंडल पर इसका वीड‍ियो भी शेयर क‍िया है। इस वीड‍ियो में अनुकृति शर्मा अन्य पुलिस वालों के साथ नूरजहां के घर में मौजूद हैं।

कमरे में एक बल्ब टंगा रहता है, तभी आईपीएस अनुकृति शर्मा नूरजहां से कहती हैं कि बल्ब की तरफ देखो, घर में भी बिजली आने वाली है। तभी बल्ब जल जाता है। मह‍िला के घर में बिजली आ जाती है।

बल्ब जलते ही नूरजहां का चेहरा में खि‍ल उठता है। वहां मौजूद सभी लोग खुश हो जाते हैं। नूरजहां भी खुशी में आईपीएस की पीठ थपथपाने लगती हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

आईपीएस अनुकृति शर्मा ने वीड‍ियो और फोटोज शेयर करते हुए ल‍िखा, मेरी ज‍िंदगी के ल‍िए स्‍वदेश पल, नूरजहां चाची के घर में ब‍िजली का कनेक्‍शन म‍िलना सचमुच उनके जीवन में रोशनी लाने जैसा है। उनके चेहरे पर मुस्‍कुराहट बेहद संतुष्टिदायक थी। सपोर्ट के ल‍िए एसएचओ जीतेंद्र जी और पूरी टीम को धन्‍यवाद।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर का फिर जागा तुलसी के लिए प्यार, क्या नयना बनेगी कबाब में हड्डी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शोज में से...

Swapan Shastra: स्वप्न में भोजन करना – सुख-समृद्धि का द्वार या नया संकेत?

Swapan Shastra: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिक परंपराओं में स्वप्नों को केवल निद्रावस्था की उपज...

एक्स प्रीमियम पर 50% की बंपर छूट: क्या है यह खास मौका?

X Premium: सोशल मीडिया की दुनिया में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का चलन तेजी से बढ़...

Bihar Electricity Bill: बिहार बिजली बिल की GOOD NEWS… उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत? सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

Bihar Electricity Bill: सूबे की सियासत में जब बिजली के तारों पर उम्मीद की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें