back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

नशे में टल्ली मिले रेंजर अधिकार समेत तीन वन कर्मी, यूपी से शराब गटककर लौटते समय धराए

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में शराबबंदी की बार बार पोल खुल रही है। ताजा मामला बगहा से है जहां पुलिस की टीम ने तीन वन कर्मियों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

मामला नौरंगिया थाना का क्षेत्र का है जहां गिरफ्तार वन कर्मी में रेंजर अधिकारी उमेश कुमार, वनपाल सुजीत पासवान और गार्ड बृजेश को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शराब पीकर राज्य में प्रवेश करते हुए वनों के क्षेत्र पदाधिकारी और उनके तीन वन कर्मी को बिहार के बगहा में नौरंगिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद वन कर्मियों में हड़कंप मच गया है। मामला बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र का है, जो उत्तर प्रदेश के बॉर्डर से सटा हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नौरंगिया थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके के वनकर्मी शराब का सेवन करने अक्सर पड़ोसी राज्य यूपी जाते हैं, और वहां से आकर शराब के नशे में ही ड्यूटी करते हैं।

इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए शराब के नशे में टल्ली इन लोगों को मदनपुर मोड़ के पास से अरेस्ट कर लिया है। यूपी से शराब पीकर बिहार लौटते वक्त इनकी गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद उनपर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।  गिरफ्तार वनकर्मी में एक रेंजर भी शामिल है। इसका नाम उमेश कुमार बताया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kalki Koechlin Gulshan Devaiah: एक बार फिर साथ दिखेंगे बॉलीवुड के ये टैलेंटेड एक्टर्स, जानें क्या है खास!

Kalki Koechlin Gulshan Devaiah: बॉलीवुड की दुनिया में जब दो दमदार कलाकार एक साथ...

जल्द आ रही है नई Mahindra Thar 3-door, दमदार लुक और एडवांस फीचर्स के साथ!

Mahindra Thar 3-door: ऑफ-रोड के शौकीनों और स्टाइल पसंद करने वाले ड्राइवर्स के लिए...

Bihar Crime: बिहार विधान परिषद में विपक्ष गरजा, अपराध के बढ़ते ग्राफ पर सरकार को घेरा… पढ़िए गहरा घाव और जवाब

Bihar Crime: बिहार की सियासत में आजकल अपराध का मुद्दा एक ऐसा गहरा घाव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें