spot_img

जेडीयू विधायक ने नीतीश सरकार पर उठा दिया सवाल, शराबबंदी को बताया फेल

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार में अब प्रासंगिक हो गए हैं। उनके पास किसी भी समुदाय का वोट बैंक नहीं रहा इसलिए वह बार-बार तेजस्वी प्रसाद यादव को आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं।

- Advertisement -

दरअसल, नालंदा में डेंटल कॉलेज के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि अब तेजस्वी प्रसाद यादव को आगे बढ़ाना है।

- Advertisement -

इस बीच बीजेपी के सुर में सुर जदयू विधायक ने भी मिलाया है। बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही पहले दिन ही जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में शराबबंदी फेल है। संजीव कुमार ने कहा है कि शराबबंदी पर समीक्षा होनी चाहिए। दलितों और अति पिछड़ों पर पुलिस शराबबंदी कानून के बहाने अत्याचार कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar Valmiki Nagar Visit: वाल्मीकि नगर में सीएम नीतीश का दौरा, प्रशासन हाई अलर्ट पर

 

जेडीयू विधायक ने कहा कि शराबबंदी में सरकार के तरफ से दिक्कत नहीं है बल्कि बीजेपी के सुस्ती के कारण यह कानून ठीक से लागू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अपनी ही प्रशासन को भी सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। संजीव कुमार ने कहा है कि पुलिस की मिलीभगत के कारण ही बिहार में शराब की जो खेत है वह ट्रक भर-भरकर आ रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी मंगलवार से शुरू हो चुका है। विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन यहां जेडीयू के ही विधायक ने नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून की पोल खोलकर रख दी है। इसके अलावा संजीव कुमार ने प्रशासन पर भी सवाल उठाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News : मधुबनी में रोका और बाजार जा रहे युवक को दिनदहाड़े मार दी ताबड़तोड़ गोली

Madhubani Firing: बिहार के मधुबनी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी लूट के बाद Bihar STF का ऑपरेशन नारायण चौक, पढ़िए मिनट टू मिनट एनकाउंटर का किस्सा!

बिहार एसटीएफ एक्शन: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा...

Bihar Politics: हलचल मचाने की तैयारी में Bihar BJP, गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं पर फोकस, संजय सरावगी ने दिया 7 दिनों का बड़ा टास्क

बिहार बीजेपी: बिहार की सियासत में हलचल मचाने की तैयारी में है बीजेपी। पार्टी...