back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

7 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है। झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक कमलेश्वर प्रसाद सिंह को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया उनके पास मार्केटिंग बोर्ड का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

- Advertisement -

चास के उपनगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अनिल कुमार को खाद्य व आपूर्ति विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

- Advertisement -

रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को पर्यटन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। रामगढ़ में पदस्थापित विशाल कुमार को कृषि निदेशालय तथा श्वेता वैध को अपर सचिव नगर एवं आवास विभाग में भेजा गया है। इस संबंध में बुधवार देर रात कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

- Advertisement -

महगामा के एसडीओ सौरव कुमार भुवानिया को चास नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। रामगढ़ के एसडीओ जावेद हुसैन को मेदिनीनगर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। बंशीधर नगर के एसडीओ आलोक कुमार को सरायकेला आदित्यपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। गुमला के एसडीओ रवि जैन को साहिबगंज का एसडीओ बनाया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भाबीजी घर पर हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: क्या टीवी का जादू बड़े पर्दे पर चला?

Bhabi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection: छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाली...

Bhagalpur News: आंगनबाड़ी सेविकाओं के चावल और इंक्रीमेंट पर जिलाधिकारी को पत्र… पढ़िए प्रतिमाह 178.943 किलोग्राम चावल का राज

भागलपुर : बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार राकेश ने सेविका...

कनाडा के इस खिलाड़ी का भारत से गहरा नाता, द्रविड़ हैं प्रेरणास्रोत

Shreyas Movva: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले कई प्रवासी...

Patna News: यूनानी चिकित्सा में भविष्य की बहार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का बड़ा ऐलान, सरकार देगी पूरा बढ़ावा

Patna News: जैसे पुरानी शराब का नशा गहरा होता है, वैसे ही सदियों पुरानी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें