



कन्नौज से बड़ी खबर आ रही है जहां तिहरे हत्याकांड से सनसनी मच गई है, जहां बेबफा पत्नी और उसके प्रेमी समेत अपने मासूम बच्चे की डंडे से पीट-पीटकर युवक ने हत्या कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मामला थाना इंदरगढ़ के टुण्डपूर्वा का है जहां दो साल बाद अपने प्रेमी और बच्चे के साथ पहले पति के घर पहुंची महिला की सोए में युवक ने डंडो से पीटकर हत्या कर दी है।
इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंचे एएसपी अरबिंद कुमार, सीओ शिवप्रताप तिर्वा ठठिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्याकांड में प्रयोग किए गए डंडे को बरामद किया। साथ ही आरोपी को पकड़कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार,थाना इंदरगढ़ के टुण्डपुर्वा निवासी मनोज कुमार पुत्र श्रीकृष्ण की शादी राधा से 14 साल पहले हुई थी। मनोज टैंपो चालक था। वह चार साल पहले मैंनपुरी में कमरा लेकर अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ रहने लगा।
वह ऑटो चलाता था। उसकी पत्नी के संबध मैनपुरी निवासी सत्येंद्र के साथ बन गए। दोनों में आपसी संबध अधिक बन गए। महिला ने अपने दो बच्चों व पति को छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ रहने लगी।
मनोज अपनी पुत्री आरूषी और पुत्र को मैंनपुरी से वापस आकर घर रहने लगा। दो साल बाद बुधवार की शाम को उसकी पत्नी अपने प्रेमी व पांच माह के बच्चे को लेकर अपने पति के घर आ गई। जिन्हें देखकर युवक आक्रोशित हो गया।
उसकी पत्नी जब अपने प्रेमी के साथ सो गई तो रात का फायदा उठाकर युवक ने सो रही पत्नी व उसके प्रेमी को डंडे मारकर हत्या कर दी। वहीं पर लेटा पांच माह के बच्चे को डंडा लग जाने से उसकी मौत हो गई। एक साथ तिहरे हत्याकांड की खबर से सनसनी फैल गई।


