back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

UP के औरेया में दूध लेने दिबियापुर बाइपास गए कचहरी कोर्ट फीडर के विद्युत कर्मी को ट्राला ने रौंदा, मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

संदीप सिंह राठौर, औरैया, देशज टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर क्षेत्र में शनिवार की सुबह दिबियापुर रोड़ बाइपास के नरोत्तमपुर मोड़ के पास एक ट्राला की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार संविदा विद्युत कर्मी की मौत हो गयी। घटना के बाद चालक जेसीज चौराहे पर ट्राला छोड़कर कोतवाली पहुंच गया।

- Advertisement -

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार की सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औरैया शहर के मोहल्ला बनारसी दास निवासी विनोद कुमार कचहरी कोर्ट फीडर पर संविदा विद्युत कर्मी (एसएसओ) के रूप में तैनात था।

- Advertisement -

शनिवार की सुबह विनोद साइकिल से दूध लेने दिबियापुर रोड़ बाइपास पर गया था। जहां से दूध लेकर विद्युत कर्मी करीब छह बजे अपने घर वापस आ रहा था। वह बाईपास पर नरोत्तमपुर मोड़ के समीप पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला की चपेट में आ गया।

- Advertisement -

अनियंत्रित ट्राला का पहिया साइकिल सवार विद्युत कर्मी के सिर पर चढ़ने से उसकी मौके पर मौत हो गयी। जिसके बाद चालक वहां से ट्राला भगा ले गया और जेसीज चौराहे पर ट्राला छोड़कर चालक कोतवाली पहुंच गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी होते ही संविदा विद्युत कर्मी मौके पर पहुंच गये, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। सड़क दुघर्टना में संविदा विद्युत कर्मी की मौत की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के अवर अभियंता सुभाष चंद्र सहित कई विद्युत कर्मी भी मौके पर पहुंचे जो मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते दिखे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

डॉसन क्रीक के स्टार जेम्स वैन डेर बीक का निधन, कैंसर से हारी जिंदगी की जंग!

James Van Der Beek News: हॉलीवुड का एक चमकता सितारा, जिसने अपनी अदाकारी से...

Vastu Tips: जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे ये प्रभावी वास्तु उपाय

Vastu Tips: भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में वास्तु का विशेष महत्व है। जीवन...

भारतीय शेयर बाजार में आज क्यों छाई मायूसी? शुरुआती कारोबार में ही टूटा सेंसेक्स और निफ्टी, जानें बड़े अपडेट्स

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत निराशाजनक रही। सुबह बाजार खुलते...

हरियाणा में बंपर Sarkari Naukri: 4227 पदों पर आवेदन शुरू

Sarkari Naukri: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें