spot_img

सुपौल में पति की बेवफाई पर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, दो बच्चों के साथ मां ने पीया जहर, फिर खुद और बच्चों का गला रेता, एक बच्चे की मौत, पढ़िए खबर का Darbhanga कनेक्शन

spot_img
- Advertisement -

सुपौल से बड़ी खबर है जहां दो मासूम बच्चों संग मां ने पारिवारिक कलह और पति की बेवफाई से तंग आकर खाया जहर, बेटे और खुद का रेता गला, बच्ची की हुई मौत। पुलिस ने बताई वजह। दरअसल, सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र की कदमाहा पंचायत के मझौरा गांव में एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी की कोशिश की। इसके बाद दरभंगा ले जाने के दौरान चार वर्षीय वैष्णवी कुमारी ने दम तोड़ दिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

- Advertisement -

मामला जिले के सुपौल नदी थाना क्षेत्र के कदमाहा वार्ड नौ का है जहां पारिवारिक कलह में एक महिला ने दो बच्चों के साथ जहर खाने के बाद गला काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में छह वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी की मौत हो गई, जबकि गला काटने से मां-बेटे की हालत गंभीर है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को निर्मली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला और दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सुपौल नदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। मगर अब तक जो बातें छनकर आ रही हैं उसके मुताबिक, मामला पति की बेवफाई से जुड़ा है जिससे तंग आकर पत्नी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को गंभीर स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सौरभ सुमन ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला और दो बच्चों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। फिलहाल महिला और उसके बेटे का इलाज दरभंगा में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, कदमाहा गांव निवासी संजीत साह दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। संजीत साह की पहली शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित बेलही गांव निवासी भूखनी कुमारी के साथ हुई थी, जिससे उसे एक पुत्र और एक पुत्री है।

दो साल पहले संजीत को दिल्ली में मजदूरी करने के दौरान ही किसी लड़की से प्यार हो गया। उसने उस लड़की से दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी के पास वह लौट कर कभी नहीं आया। इस बात को लेकर महिला काफी तनाव में रहती थी। घटना के समय भूखनी देवी और उसके दोनों बच्चे घर पर ही मौजूद थे।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक आवेदन नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीण आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह की बात कह रहे हैं।

कुछ ग्रामीण यह भी बताते हैं कि महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। दो साल पहले उसके पति संजीत को दिल्ली में मजदूरी करने के दौरान ही किसी लड़की से प्यार हो गया। फिर दिल्ली में ही उसने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी के साथ संजीत पिछले दो साल से दिल्ली में ही रह रहा है।

दूसरी शादी करने के बाद वह पहली पत्नी के पास लौट कर आया ही नहीं। इन्हीं बातों को लेकर महिला काफी तनाव में रहती थी और आर्थिक तंगी को झेल रही थी। महिला की सास भूकनी देवी घर से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर कदमाहा चौक पर चाय की दुकान चलाती है ताकि परिवार का गुजारा हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey