मई,13,2024
spot_img

तेज आंधी के बीच ट्रैक्टर पलटने से दो की मौके पर मौत, दो की हालत नाजुक, ट्रैक्टर में फंसे लोगों को जेसीबी से निकाला

spot_img
spot_img
spot_img

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरई गांव के पास बीती रात तेज आंधी के बीच पलटी ट्रैक्टर में दबकर मौके पर ही दो लोगों चांद थाना क्षेत्र कचौरी गांव निवासी स्व. मनोहर शाह के पुत्र राकेश जायसवाल और चंद्रमा साह की पत्नी गीता देवी ने दम तोड़ दिया।

वहीं, ट्रैक्टर चालक बिहारी साह के पुत्र मनोज गुप्ता और चंद्रमा साह के पुत्र मंटू शाह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। हादसे के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर मौजूद आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की वहीं, पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद मौके पर चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर के इंजन को हटवाया। उसके नीचे फंसे दो लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darabhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan News|12th में संस्कृति, अच्युतम, सादिया, मनु नंदन का जलवा, चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा Excellence Result

फिर उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के खरिगावां-दुर्गावती पथ में कुरई गांव के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आंधी-पानी के दौरान ट्रैक्टर कुरई गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चार लोग दब गए।

ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से एक महिला और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर और एक व्यक्ति उसके नीचे दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Public School News| Class12 में लहराया परचम, Science Topper Harshita Swastik का जलवा, बनीं Chemistry में National Topper, Amritanshu Jha बनें Commerce Topper

सभी लोग चांद थाना क्षेत्र के चौरी गांव के रहने वाले हैं। किराने का सामान और लकड़ी की खरीदारी करने के बाद चारों लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव की तरफ आ रहे थे तभी यह घटना घटी।

किराने के समान और लकड़ी खरीद कर चारों लोग वापस अपने गांव चौरी जा रहे थे। इस दौरान जब आंधी आई तो उसी समय ट्रैक्टर कुरई गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चारों लोग दब गए।

ज बारिश होने के कारण मदद भी जल्दी नहीं मिल गई। कुछ देर बाद जब लोगों ने घायलों के चिल्लाने की आवाज सुनी तब वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को खड़ाकर उसके नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तब इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE🔴| दरभंगा के Silent Voters का संयुक्तांग...मतदाताओं की चुप्पी, उड़ी प्रत्याशियों की नींद
चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना कुरई गांव के पास देर शाम घटी है. ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई थी। पलटने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों की सूचना पर वहां पहुंचकर जेसीबी मंगाकर ट्रैक्टर को उठाया गया और नीचे दबे हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया वहीं आगे की कार्रवाई हो रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें