spot_img

दो जमीन कारोबारी चढ़े अपराधियों के हत्थे, 35 लाख की लूट

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी (Motihari) और पटना (patna) से लूट की दो बड़ी खबर है। दोनों जगहों पर टारगेट जमीन कारोबारी को ही अपराधियों ने बनाया है। मोतिहारी में जहां तीस लाख की लूट हुई है वहीं दानापुर में पांच लूटकर अपराधी फरार हो गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी में जहां बंजरिया व नगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित पंडाल चौक व जानपुल के बीच एक यात्री बस में सफर कर रहे पटना के एक जमीन कारोबारी राजेंद्रनगर स्टेडियम रामपुर रोड तपोवन कालोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर पवन गुप्ता से अपराधियों ने करीब तीस लाख की लूट को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि सभी अपराधी खुद को कस्टम अधिकारी बता रहे थे। वहीं, दानापुर में बेखौफ अपराधियों ने एक जमीन करोबारी से पांच लाख छीनकर फरार हो गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर पवन गुप्ता है, शनिवार की रात पटना से रक्सौल के लिए सपना बस से निकले। रविवार की रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर बस बंजरिया पंडाल हनुमान मंदिर के पहले रूकी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics :'फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार'... जेकर नाथ नीतीश कुमार उ अनाथ कैसे होई... पारा हाई, 'निशांत ही बनेंगे अगले CM.... हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत…!'

इसी दौरान बस के कंडक्टर समेत दो अन्य लोग बस में घुसे व पवन को जगाया। पवन बस के स्लीपर में सो रहे थे, उन्हें बस से बाहर लाकर कस्टम अधिकारी बताते हुए बैग में रखे रुपये ले लिये फिर बाजार समिति के पास मारपीट कर व्यवसायी को छोड़ दिया।

रुपये लेकर भाग निकले। बाद में प्रॉपर्टी डीलर ने जानपुल चौक पर खड़ी गश्त टीम के पुलिस अधिकारी को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इधर,दानापुर के रूपसपुर स्थित गोला रोड में अपराधियों ने शनिवार को जमीन कारोबारी से 5 लाख छीन कर फरार हो गए। वही इस घटना के बाद पीड़ित ने रूपसपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। वही मामला प्रकाश में आते हैं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, रूपसपुर थाना क्षेत्र के वकील कुमार अपने जमीन से संबंधित पैसा देने के लिए एक बैग में 5 लाख रुपए लेकर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: नीतीश की शपथ पर तेजस्वी का तीखा तंज, बोले- जबरदस्ती भेजे जा रहे, क्या PM बन गए क्या!

बताया जा रहा है कि गोला रोड के मोड़ पर पहुंचते हैं पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।

वही इस घटना के बाद पीड़ित ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। वही इसके बावजूद भी अपराधी भागने में सफल हो गए। वही इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें:  Ration Card e-KYC: बिहार में राशन कार्डधारकों को आखिरी मौका, 30 अप्रैल तक नहीं कराया तो कटेगा नाम!

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने घटने की सूचना रूपसपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछना शुरू कर दिया है।

वहीं इस घटना की पुष्टि करते हुए रूपसपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि वकील कुमार जमीन कारोबारी हैं । उन्होंने अपराधियों द्वारा 5 लाख रुपए छीनने की सूचना दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। वही थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के CCTV कैमरा को भी खंगाला जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...