back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

फिर मिले कोरोना के 2 नए मरीज…दोनों विदेशी

spot_img
- Advertisement -

बिहार में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अब गया से दो और नए कोरोना मरीज़ों की पहचान हुई है। ये दोनों मरीज़ विदेशी नागरिक हैं जो बोध गया में आयोजित कालचक्र पूजा में शामिल होने आए थे। इससे पहले भी 18 लोग संक्रमित पाए गए थे जिसमें 13 विदेशी नागरिक हैं। दरअसल, चीन, अमेरिका सहित देशभर में नए वेरिएंट बीएफ.7 ने तबाही मचा रखी है। इसको लेकर बिहार में भी दहशत फैलता जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बोधगया के कालचक्र पूजा में शामिल होने आये दो और विदेशी नागरिक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इससे पहले भी 18 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिसमें 13 विदेशी नागरिक हैं। गया में कोरोना के संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से पूरे बिहार में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि दोनों संक्रमितों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पटना भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन मरीजों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट है या पुराना।

- Advertisement -

दोनों संक्रमितों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पटना भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन मरीज़ों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट है या पुराना। आपको बता दें, बोधगया में कालचक्र पूजा का आयोजन हो रहा है। ये कार्यक्रम 3 दिन तक चलेगा, जिसमें 60 हजार से ज्यादा बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे। इसी कारण देश-विदेश से लोग गया पहुंच रहे हैं।

बिहार में लोग अब कोरोना की चौथी लहर के डर से सतर्क रहने लगे हैं। सिर्फ गया में ही नहीं बल्कि पटना और दरभंगा में भी कोरोना का एक-एक एक्टिव केस है। एक हफ्ते पहले तक बिहार में कोरोना के एक भी मरीज़ नहीं थे लेकिन अब आंकड़ा हर रोज़ बढ़ता जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना की टेस्टिंग और इलाज बढ़ाने का निर्देश दे दिया है।

जानकारी के अनुसार, बोधगया में कालचक्र पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा, जिसमें 60 हजार से ज्यादा बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे। इसी कारण देश-विदेश से लोग गया पहुंच रहे हैं। बिहार के गया में ही नहीं, बल्कि पटना और दरभंगा में भी कोरोना का एक-एक एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना की टेस्टिंग और इलाज बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार के अधिक से अधिक टीका देने की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में Sanju Samson की एंट्री, क्या धोनी की विरासत संभालेंगे सैमसन?

Sanju Samson: आईपीएल प्रेमियों, क्या आप तैयार हैं एक ऐसे बदलाव के लिए जो...

जामिया एडमिशन: सुनहरा मौका, 30 नए कोर्स और फीस में बड़ी राहत

Jamia Admission: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह...

Bhagalpur High Court Bench: भागलपुर में हाई कोर्ट बेंच की मांग ने पकड़ा जोर, 100 दिन से जारी धरना, क्या झुकेगी सरकार?

High Court Bench: न्याय का तराजू भारी तो होता ही है, लेकिन पूर्वी बिहार...

Darbhanga News: ‘अंगूठे’ के क्लोन से Aadhaar Card का खेल, पढ़िए…₹400 तक की संगठित चक्रव्यूह!

Aadhaar Card: पहचान का जो दस्तावेज़ आपकी पहचान बताने के लिए बना था, वही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें