मई,20,2024
spot_img

सुपौल में बाइक जाकर सीधी टकराई पेड़ से, दो युवकों की मौके पर मौत, कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img

सुपौल से बड़ी खबर है। यहां भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना के पास का है। यहां एक बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दो युवकों 45 वर्षीय अनिल यादव और 35 वर्षीय मनोज यादव की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों को तत्काल स्थानीय लोग लेकर आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक को डॉक्टरों ने पहले की मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि दोनों लतौना के पास हादसे का शिकार हो गए। दोनों को तत्काल त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मनोज की मौत इलाज के दौरान हो गई। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| ...बारिश के मुंतज़िर, लोकतंत्र की ज़मीं पे मधुबनी के पांव निकल पड़े...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें