back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Ram Mandir Inauguration LIVE | Ayodhya पहुंची Deshaj Times की Team, आस्था के समुद्र में प्रभु श्रीराम का इंतजार, देखें कैसे जश्न मना रहे लोग, भगवामय हुआ अयोध्या

अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में 22 जनवरी को आयोजित प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हर और उत्सव मनाया जा रहा है। सभी रामभक्त इस दिन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। जो जनमानस की कल्पना थी वह आज प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से साकार हो रहा है। अयोध्या के लोगों से जब DeshajTimes.Com की टीम ने बात की तो इनका कहना था, 500 वर्षों में हमारे पूर्वजों ने जो त्याग किया उसका प्रतिफल आज हम सभी को मिल रहा है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो 22 जनवरी को इस पल के साक्षी होने जा रहे हैं। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की अयोध्या से खास रिपोर्ट...

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

प्रभु श्री राम की अयोध्या नगरी पूरी तरीक़े से सज कर तैयार है। श्रीराम जानकी ट्रस्ट की तरफ पूरे शहर को भगवामय रंग से रंग दिया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

Ram Mandir Inauguration LIVE | आस्था के समुद्र में प्रभु श्रीराम का इंतजार

आस्था के समुद्र में डूबा भारत देश उस दिन के इंतजार में अपनी पलकों को इस कदर बिछाए बैठा है जैसे सदियों से प्रभु श्रीराम का इंतजार करने वाली सबरी, जिन्होंने अपनी उम्र के अंतिम दौर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर मोक्ष प्राप्त किया था।

- Advertisement -

Ram Mandir Inauguration LIVE | मात्र चार दिनों के बाद मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम अयोध्या आ रहे हैं

Deshaj Times team reached Ayodhya, see how people are celebrating, waiting for Pran Pratistha
Deshaj Times team reached Ayodhya, see how people are celebrating, waiting for Pran Pratistha

ऐसा ही इंतजार देश के लाखों कारसेवक और करोड़ों रामभक्त भी कर रहे हैं, जिन्होंने शुरुआत से लेकर आजतक प्रभु को उनके घर पर आसीन करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। अब उनका इंतजार खत्म हो रहा है और मात्र चार दिन के बाद मर्यादा के शिरोमणि प्रभु श्रीराम अयोध्या में आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Police Transfer: मुजफ्फरपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 सब इंस्पेक्टरों समेत कई थानेदार बदले

Ram Mandir Inauguration LIVE | आंखों में आशा की दीप जलाए लाखों कार सेवक स्वागत करने को बेकरार

आंखों में आशा के दीप जलाए लाखों कारसेवक उनके स्वागत में अयोध्या को इस कदर सजाने में लगे हैं मानो उस दिन दीपावली का पर्व हो। उस दिन का यह नजारा आखिर देखने योग्य भी होने वाला है।

Ram Mandir Inauguration LIVE | संपूर्ण सनातन व मानव समाज अविस्मरणीय पल का बनेगा साक्षी

पूरा अयोध्या के प्रत्येक घरों को एक ही रंग और बाहरी दीवारों पर एक ही तरह कर डिजाइन को उकेरा गया है।  युग रामराज्य का आ गया… नए भारत की नई अयोध्या… अयोध्या का श्रीराम मंदिर… संरचना ऐसी की हजारों वर्ष कायम रहेगी गौरव गाथा। युगों-युगों बाद श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के स्वर्णिम गर्भगृह में जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो संपूर्ण सनातन व मानव समाज अविस्मरणीय पल का साक्षी बनेगा।

Ram Mandir Inauguration LIVE | उत्सव ऐसा, आ गया हो रामराज्य

अयोध्या उत्सव का माहौल तो ऐसा है जैसे रामराज्य आ गया हो, प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में जाति-धर्म की दीवारें भी ढह चुकी हैं और हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई सभी भारतीय धर्मावलंबी रामलला के राजशाही स्वागत की तैयारी में जोरशोर से जुटे हुए हैं।

वहीं अभी अयोधया के पुराने मन्दिर से प्रभु श्रो राम के प्रतिमा को जनवरी को नए घर मे प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Delhi Manhole Death: दिल्ली में खुले मैन होल ने ली समस्तीपुर के मज़दूर की जान, पढ़िए दोस्त और बड़ा हादसा

Ram Mandir Inauguration LIVE | 22 जनवरी को PM होंगे प्रतिमा-प्राण प्रतिष्ठा में शामिल

बता दें कि 22 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इस मंदिर में प्रभु श्री राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

Ram Mandir Inauguration LIVE | प्रभु राम के भवन को नहीं देख पाएंगे आम लोग

Deshaj Times team reached Ayodhya, see how people are celebrating, waiting for Pran Pratistha
Deshaj Times team reached Ayodhya, see how people are celebrating, waiting for Pran Pratistha

इसके लिए पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाने का काम किया जा रहा है। अभी आमलोगों को नए मंदिर में जाने पर रोक है। इस कारण यहां आने वाले श्रद्धालु तो प्रभु श्रीराम के दर्शन तो कर रहे है। लेकिन प्रभु राम के नए भवन को नही देख पाने से थोड़े मायूस दिखे।

यह भी पढ़ें:  Mohali School Bomb Threat: मोहाली में 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, दहशत का साया

Ram Mandir Inauguration LIVE | साफ-सफाई में कोई कसर नहीं छोड़ रही उत्तर प्रदेश की सरकार

पूरे अयोध्या नगरी को उत्तर प्रदेश की सरकार साफ सफाई के मामले में कोई कसर नही छोड़ रखी है। बता दें कि यहां आने वाले।

Ram Mandir Inauguration LIVE | पूरे शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा

Deshaj Times team reached Ayodhya, see how people are celebrating, waiting for Pran Pratistha

भक्तों का सरयू नदी मे घाटों के सैर करने के लिए नदी बड़े बड़े मोटर बोट लागये है। वही श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नही इसलिए पूरे शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा चलाई गई है।

Ram Mandir Inauguration LIVE | नाम चीन कलाकारों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन

वहीं श्रद्धालुओं के यहां प्रति दिन देश के नामचीन कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अपनी Electric Car में धीमी रफ्तार पर आने वाली आवाज़ से क्यों नहीं घबराना चाहिए?

Electric Car: अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं या...

Subedaar OTT Release: अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ सिनेमाघरों को छोड़ सीधे ओटीटी पर मचाएगी धमाल!

Subedaar OTT Release: बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर अपनी धाकड़ एक्टिंग से एक...

आज का राशिफल 12 फरवरी 2026: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज, 12 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन एक विशेष ज्योतिषीय ऊर्जा...

Free Fire MAX Redeem Codes: आज ही पाएं फ्री डायमंड्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और उत्साह का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें