spot_img

Election Result 2024 LIVE: Varanasi से BJP उम्मीदवार Narendra Modi आगे

spot_img
- Advertisement -

वाराणसी। देश की सबसे हॉट वाराणसी लोकसभा सीट की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। मतगणना के शुरूआती रूझान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़त बनाई। इसके बाद इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी से 6223 मतों से बढ़त बना ली। मतगणना में अजय राय को 11480 मत,भाजपा के नरेंद्र मोदी को 5257 वोट मिले।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं, बसपा के अतहर जमाल लारी को 945 मत मिले। शुरूआत में पिछड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़त बनाई तो भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। अब तक हुई मतगणना में पहले राउंड में इंडी गठबंधन के अजय राय को 22805 मत,भाजपा के नरेन्द्र मोदी को 17526,बसपा को 2038 मत मिला।

- Advertisement -

 

दूसरे राउंड में अजय राय को 14622 और भाजपा के नरेन्द्र मोदी को 24868 मत मिला। बसपा को 1700 मत मिला। मतगणना स्थल पर मतों की गिनती चल रही है। माना जा रहा है कि अपराह्न तक भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सातों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। लोगों की निगाहें भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी के जीत की हैट्रिक में मार्जिन (अंतर)पर टिक गई है। मतगणना के शुरूआती रूझान में ही भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी आगे चल रहे हैं।

 

पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। कुछ ही देर में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी जो लगभग 30 राउंड तक चलेगी।

 

राजनीतिक विश्लेषक से लेकर आम आदमी तक वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत तय मान रहे हैं। उनका कहना है कि जीत का अंतर कितना होगा ये देखने वाली बात होगी। अंतर को लेकर भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता,आम आदमी उत्सुक हैं। लोगों का कहना है कि इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय सियासी समर में अपनी जमानत बचाने के साथ मत पाने का प्रतिशत कितना बढ़ा पाते हैं, तस्वीर साफ हो जाएगा।

 

 

गौरतलब हो कि वर्ष 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तब भाजपा के प्रत्याशी को कुल 581022 मत और दूसरे स्थान पर रहे आप के अरविन्द केजरीवाल को 209238 मत मिला था। चुनाव में कांग्रेस के अजय राय को 75614,बसपा के सीए विजय प्रकाश को 60579 तथा सपा के कैलाश चौरसिया को 45291 मत मिला था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को काशी के मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत दिया। उन्हें कुल 6,74,664 मत मिला था। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी यादव दूसरे नंबर पर रही।

 

शालिनी यादव को 1,95,159 वोट मिले थे। शालिनी यादव अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। 2019 में अजय राय लगातार तीसरी बार तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें 1,52,548 वोट मिले थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार 4,79,505 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की थी। तब भी वाराणसी में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने 56.37 प्रतिशत मत हासिल किया था। पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक से भाजपा की बढ़ी लोकप्रियता का इसमें बड़ा योगदान था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के पौराणिक गौतमाश्रम के सप्तकुंड में 3 बजे भोर जगी आस्था की लौ : फिर गंगेश्वरनाथ, मानेश्वरनाथ, बैरवा महादेव और बाबा बटेश्वरनाथ...

Darbhanga Sawan: दरभंगा में सावन की पहली सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जाले के गंगेश्वरनाथ और मनमा महादेव मंदिरों में लाखों शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। जल संकट के बावजूद#DarbhangaSawan,#ManmaMahadev,#BiharNews

बिहार के 24 जिलों में खतरा! सावन की सोमवारी पर आंधी-बारिश? रेड अलर्ट जारी, 60 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं- 7 की मौत

Bihar Weather: सावन की पहली सोमवारी पर बिहार के 24 जिलों में मौसम विभाग ने तेज आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरन#BiharWeather,#Sawan2024,#MonsoonAlert

विमल कुमार हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से मांगे 2 करोड़, नौकरी और CBI जांच की भी मांग

Bihar Crime News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मृतक अधिकारी विमल कुमार के परिजनों से मुलाकात के बाद नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने CBI जांच, 2 करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी क#BiharCrimeNews,#TejashwiYadav,#VimalKumarMurder

BJP के गढ़ में प्रशांत किशोर का जलवा! बांकीपुर उपचुनाव में चौंकाने वाली बढ़त

Bankipur By-Election: पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार पर 1,161 वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है। पारंपरिक भाजपा गढ़ में यह श#BankipurByElection,#PrashantKishor,#BiharPolitics