back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Uttar Pradesh: 2024 का जनादेश : मायने अनेक?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

लोकसभा चुनाव का शोर थम गया है। अब नतीजों की समीक्षा का दौर है। सभी दलों के नेता अपनी-अपनी खामियां और खूबियों  का आकलन कर रहे हैं। मगर आम आदमी के नज़रिये से देखा जाए तो यह चुनाव कई मायनों में निचले से निचले स्तर पर जाता दिखा, तमाम दलों के नेता उनके समर्थक बार बार अपनी जुबान से जहर उगलते रहे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जाति,धर्म,राम मंदिर,आरक्षण,मुस्लिम आरक्षण,संविधान, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,ईवीएम, किसान से लेकर वो जिहाद, मंगलसूत्र, मुजरा, कानून व्यवस्था,बाहुबली, मिट्टी में मिल गये माफिया, मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सब छाये रहे. एनडीए सरकार की सभी योजनाओं में से प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज सबसे प्रभावी और दूरगामी प्रतीत हुआ। जाति या समुदाय से इतर दूरदराज के इलाकों में जितने भी लोगों से बात हुई, उनमें से अधिकांश ने माना कि उन्हें मुफ्त अनाज मिला है। जरूरतमंदों ने इसके लिए सरकार की खूब सराहना की।

- Advertisement -

 

इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का फायदा उठाने वाला एक बड़ा वर्ग बीजेपी की हौसला अफजाई करता रहा। गुलाम कश्मीर, पाकिस्तान और चीन की भी खूब बात हुई। जीवन और आजीविका के रोजमर्रा के संघर्ष-रोटी-कपड़ा और रोजगार पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हर किसी चुनावी चर्चा का अभिन्न अंग तो रहे, लेकिन चुनावी चर्चा में जाति और समुदाय की केंद्रीयता ज्यादा बनी रही। मोटे तौर पर भाजपा के सामाजिक गठबंधन (उच्च जातियां $ पटेल, निषाद और अन्य जैसे गैर-यादव ओबीसी) और समाजवादी पार्टी (यादव $ मुस्लिम) बरकरार हैं।

Infographic: Rajveer | DeshajTimes.Com
Infographic: Rajveer | DeshajTimes.Com

वहीं बसपा अपने दलित कोर वोटरों पर ध्यान केंद्रित करें रही। कई नेताओं ने इधर से उधर पल भी बदला। पूरे देश की तरह उत्तर प्रदेश में  पूरी चुनावी बहसों के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नज़र आए।

 

यहाँ तक कि कई जगह तो भाजपा उम्मीदवार के नाम तक की चर्चा भी नहीं देखने को मिली। ऐसा लग रहा था जैसे नेताओं के  सामने पार्टी गौण हो गई थी। यह नजरा बीजेपी,कांगे्रस ही नहीं सभी दलों में  देखने को मिला।वहीं कुछ अहम मुद्दे छूट भी गए। खासकर पर्यावरण प्रेमी  इस बात से नाराज दिखे कि  पर्यावरण, जल, जंगल,जमीन की  ओर किसी का ध्यान नहीं गया।

 

लोकतंत्र की बुनियाद चुनाव हैं और चुनाव में नेता और वोटर एक-दूसरे को संवाद व अन्य माध्यमों से परखते हैं,लेकिन अब संवाद का सिलसिला काफी बदल गया है। बड़े नेताओं की जनसभाओं के दौरान सब कुछ मोबाइल से हो रहा है।सोशल मीडिया पर अलग से लड़ाई जारी थी।

Uttar Pradesh: एक समय था जब ‘ लाउडस्पीकर ‘ लगी जीप गांवों में पहुंचती थी

एक समय था जब लाउडस्पीकर लगी जीप गांवों में पहुंचती थी, तो बच्चे उसके पीछे भागने लगते थे। इस जीप से बिल्ला लुटाए जाते थे। इन पर प्रत्याशियों की फोटो और चुनाव चिन्ह छपा होता था। बिल्ले को लूटने और इकट्ठा करने का उस वक्त बच्चों से लेकर युवाओं तक में अलग ही क्रेज था। इसी से हमको पता चलता था कि चुनाव आ गया है।


” अब सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों की रील दिखती हैं और वाट्सऐप मेसेज से पता चल रहा है। वक्त के साथ प्रचार सामग्री में यह बड़ा बदलाव आया है। पहले की तरह कपड़े के बैनर और झंडे भी अब नजर नहीं आते हैं। यही नहीं इस चुनाव में दीवारों पर चिपकाए जाने वाले कागज के पोस्टर भी नजर नहीं आ रहे हैं। इस बदलाव को 35-40 साल की उम्र वाला तबका महसूस कर रहा है। “

– यादों के फ्लैशबैक से यह कहना है बरौला निवासी चौधरी बीसी प्रधान का


Uttar Pradesh: अतीत पर नजर डाली जाये तो-

पहले राष्ट्रीय दलों के प्रचार के तरीकों और सामग्री की पहुंच आसान थी। चुनावी नारों और लाउडस्पीकर पर बजने वाली रेकार्डेड कैसेट में हर दल के गाने भी अलग रहते थे। इन गानों के बजने से ही घरों में बैठे लोग यह जान जाते थे कि कौन से दल का प्रचार वाहन आया है। अब चुनाव आयोग की बंदिशों के साथ शहरीकरण से छाए शोर में लाउडस्पीकर उपयोगी नहीं बचा है। यही नहीं चुनावी सभाओं में भी अब लाउडस्पीकर की जगह साउंड ही नजर आते हैं।

Uttar Pradesh: दीवारों पर होने वाली पेंटिंग भी हो गई विलुप्त-

इसी तरह दीवारों पर होने वाली पेंटिंग भी विलुप्त हो गई है। कई और बदलाव भी हो चुके हैं। बात अगर यूपी की करें तो नीला, भगवा, पीला, सफेद यह रंग अलग-अलग दलों के हैं।


” पहले किसी दल का कोई रंग नहीं था, न ही इतने दल थे। फिर धीरे-धीरे दल और चुनाव में प्रचार सामग्री बढ़ने लगी। प्रत्याशी हाथ से कपड़े पर अपना नाम लिखवाकर और चुनाव चिन्ह बनवाकर चैराहें, बाजार में टांगते थे। नेताओं की बड़ी सभाओं में भी मंच पर यह बैनर ही लगते थे। यह बैनर अलग-अलग दिखें और दूर से समझ में आ जाए इसलिए इनको अलग-अलग रंग दिया जाने लगा। अब मौजूदा समय में हर दल का यह रंग सोशल मीडिया पर भी उनके पोस्टर व फ्लैक्स व होर्डिंग में नजर आता है। “

– दादरी निवासी ओमी सिंह (88) 


लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये चुनाव और उसमें मतदाताओं की भागीदारी काफी अहम है,लेकिन  प्रदेश में पश्चिम क्षेत्र से शुरू हुआ लोकसभा का चुनावी सफर सातवें  चरण में पूर्वांचल पहुंचते-पहुंचते मतदान प्रतिशत के लिहाज से हांफने हुये भी दिखा। मतदाताओं ने पहले चरण में जो उत्साह दिखाया वह पूर्वांचल से जुड़ी सीटों पर नहीं दिखा।

Uttar Pradesh: The 2024 mandate has many meanings
Uttar Pradesh: The 2024 mandate has many meanings

छठे और सातवें  चरण की 14 सीटों पर सबसे कम वोटिंग हुई और पहले से छठे चरण की वोटिंग में सात प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। पश्चिम उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में सबसे अधिक 61.11 प्रतिशत वोट पड़े थे जबकि छठे चरण में महज 54.04 प्रतिशत मतदान हुआ। छठे चरणों में उत्तर प्रदेश किसी भी चरण के चुनाव में राष्ट्रीय औसत के करीब भी नहीं पहुंच सका। प्रदेश में अब तक 80 सीटों पर हुए चुनाव में सबसे अधिक वोट बाराबंकी 67.20 और सबसे कम मतदान फूलपुर में 48.91 प्रतिशत पड़े हैं।

Uttar Pradesh: वोटिंग में आई गिरावट की वजह-

मतदाताओं की उदासीनता और गर्मी ही बताई जा रही है। पश्चिमी के सापेक्ष पूर्वांचल में पलायन भी अधिक महत्वपूर्ण है। मई-जून में लगन न होने की वजह से भी लोगों की वापसी भी इस क्षेत्र में कम हुई है। लखनऊ विश्वविद्यालय राजनीति शास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एसके द्विवेदी बताते हैं कि पूर्वांचल के बहुत से लोग रोजी-रोजगार के सिलसिले से बाहर रहते हैं और यदि कोई बड़ी वजह न हुई तो वे वापस नहीं आते हैं। इस बार चुनाव में  माफियाओं का हस्तक्षेप भी काफी कम देखने को मिला।

Infographic: Rajveer | DeshajTimes.Com
Infographic: Rajveer | DeshajTimes.Com

इस वजह से भी उनके प्रभाव वाले लोग तटस्थ रहे। बता दें कि प्रदेश में सभी सात चरणों में 2019 के मुकाबले मतदान में कमी देखी गई है। राष्ट्रीय औसत के सापेक्ष भी फासला दो से 11 प्रतिशत (चरणवार) कम देखा गया। वर्ष 2019 में देश भर में 67 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जबकि उत्तर प्रदेश का औसत आंकड़ा 59.21 प्रतिशत रहा था। चुनाव आयोग का प्रयास 2024 में इस अंतर को पाटने का था।

मतदान के बाद यह उम्मीद दम तोड़ते  दिख रहा हैं।

Uttar Pradesh: बेहतर मतदान प्रतिशत के लिहाज से शीर्ष पांच लोकसभा सीटें –

  1. बाराबंकी (67.20 प्रतिशत),
  2. खीरी (64.68 प्रतिशत),
  3. अमरोहा (64.58 प्रतिशत),
  4. धौरहरा (64.54 प्रतिशत) और
  5. झांसी (63.86 प्रतिशत) रहीं।

Uttar Pradesh: सबसे कम मतदान वाले पांच लोकसभा क्षेत्र –

  1. फूलपुर (48.91 प्रतिशत),
  2. मथुरा (49.41 प्रतिशत),
  3. गाजियाबाद (49.88 प्रतिशत),
  4. प्रतापगढ़ (51.60 प्रतिशत)
  5. गोंडा (51.62 प्रतिशत) रहे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें