spot_img

ऐश-अय्याशी के लिए ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने वाले शातिर गैंग का खुलासा…कई जिलों से जुड़े थे तार, मास्टरमाइंड समेत 3 अंतर जिला अपराधी कार, कैश और मोबाइल के साथ धराए

spot_img
- Advertisement -

रोहतास पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस टीम ने ऐश-अय्याशी के लिए ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने वाले शातिर गैंग का खुलासा किया है। इसके कई जिलों से तार जुड़े थे। पुलिस ने कई जिलों की पुलिस से संपर्क कर  मास्टरमाइंड समेत तीन अंतर जिला अपराधियों को कार, कैश और मोबाइल के साथ पकड़ा है।

- Advertisement -

यह शातिर गैंग ऐश और मौज के लिए ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाता था। इतना ही नहीं पुलिस के हत्थे चढ़े इन अपराधियों ने खुलासा किया है कि वह लूट के पैसों से महंगे मोबाइल फोन व कार तक खरीदते थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दरअसल, रोहतास पुलिस ने काराकाट इलाके के गोरारी बाजार के एक ज्वेलरी शॉप से बीते 30 अगस्त को गहनो से भरा बैग लूट मामले में तीन अंतर जिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

 

रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ बिक्रमगंज के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान मास्टरमाइंड गुंजन कुमार को गिरफ्तार किया है वहीं उसके पास से नगद दस हजार तथा लूट के पैसे से खरीदे हुए मोबाइल फोन तथा स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद किया गया है।

 

वहीं एक आरोपी भोला यादव को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी श्री भारती ने बताया कि, इस लूट कांड में चार लोगों की संलिप्तता थी। इसमें एक और अपराधी को पटना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इनसे पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी अभिषेक कुमार को पटना तथा बक्सर पुलिस के सहयोग से बक्सर से गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि इस अंतरजिला गिरोह के लोग लूट के पैसे से कार खरीदना व मंहगे फोन खरीदने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े एक और अभियुक्त भोला यादव के पास से भी कार खरीदने की जानकारी मिली है, जिसे बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

भोला यादव पर पूर्व में भी कई लूट व डकैती के मामले दर्ज हैं। इसमे मुख्य रूप से 2020 में सासाराम नगर में फ्लिपकार्ट के गोदाम तथा पटना के बिहटा में एक बड़े ज्वेलरी शॉप सहित औरंगाबाद व भोजपुर में कई लूट कांड में शामिल रहा है।

 

उन्होंने बताया कि आरोपी गुंजन कुमार पर शराब मामले में भी पहले जेल जा चुका है। वहीं, संझौली में गैस संचालक को गोली मारने में आरोपी है। इसके साथ ही इस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बिहार एमएलसी उपचुनाव, विधानसभा कोटे की सीट पर 12 मई को वोटिंग, NDA की मजबूत स्थिति

बिहार एमएलसी उपचुनाव: बिहार की सियासत में हलचल एक बार फिर तेज हो गई...

Bhagalpur News: भागलपुर से ऐतिहासिक Hajj Yatra का पहला काफिला रवाना, 135 यात्री मदीना के लिए भरेंगे उड़ान

Hajj Yatra: भागलपुर से धर्म और आस्था का एक पवित्र कारवां चल पड़ा है!...

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में वाहन चेकिंग के दौरान 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, लाखों की महंगी शराब बरामद

Darbhanga Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों के हौसले पस्त होने का...

Bhagalpur News: बांका के ओढ़नी डैम में Fish Farming से युवाओं को मिलेगा रोजगार, 24 केज की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू!

Fish Farming: बांका के ओढ़नी डैम में अब सिर्फ पानी नहीं, बल्कि तरक्की के...