मई,15,2024
spot_img

पहले से था जमीनी लफड़ा…गुजरी रास्ते से बाइक तो फिर ताबड़तोड़ शुरू हो गई फायरिंग…दहल उठा गांव

spot_img
spot_img
spot_img

बक्सर से बड़ी खबर आ रही है जहां जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र का मुंगासी गांव में मंगलवार की सुबह गोलियों की बरसात हो गई। पूरा गांव गोलियों की आवाज से दहल उठा। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है जहां दो भाइयों में गोलीबारी हुई है। इसमें एक को गोली नंद सिंह को भी लगी है। जिनहे तत्काल स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एएसपी सह डुमरांव एसडीपीओ राज ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के पश्चात मामले की जांच शुरू कर दी गई है, घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, मामला मुंगासी गांव का है जहां ललन सिंह और उनके पाटीदार के बीच पहले से चल रहे रास्ते के विवाद में ललन सिंह के पुत्र नंद कुमार सिंह उर्फ लव सिंह ने सुबह सुबह अपनी बाइक लेकर विवादित रास्ते से गुजरने लगे। इसी बात को लेकर मामला फंस गया। कहा-सुनी हुई। दूसरे पक्ष प्रमोद सिंह और कृष्णा कुमार ने मिलकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसमें एक गोली आकर नंद सिंह को लग गई ।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News | ST/SC Act का Misuse, था रक्षा कवच, बना दबंगों का नस्तर...

स्थानीय लोगों ने नंद सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है उन्हें पैर के अंगूठे में गोली लगी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें