spot_img

चुनावी रंजिश में पंचायत समिति सदस्य के घर जमकर फायरिंग, बीजेपी नेता पति को पहले ही फोन पर दी थी धमकी…हमलोग तुम्हारे घर पर आ रहे हैं…

spot_img
- Advertisement -

सासाराम से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहौना गांव में पंचायत समिति सदस्य रीता कुमारी के घर पर जमकर फायरिंग की है। मामला, चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। रीता के पति सनी देओल चंद्रवंशी बीजेपी से जुड़े हैं। उन्होंने महबूब अंसारी पर फायरिंग का आरोप जड़ा है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहौना गांव में पंचायत समिति सदस्य रीता कुमारी के आवास पर कुछ लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान उनके गाड़ी के पिछले शीशे पर गोली के निशान भी नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नहौना गांव के पंचायत समिति रीता कुमारी के पति सनी देओल चंद्रवंशी जो बीजेपी कार्यकर्ता हैं, ने बताया कि इनके घर पर फायरिंग की मुख्य वजह चुनावी रंजिश है। बीती रात उनको फ़ोन कर धमकी दी गई कि, हमलोग तुम्हारे घर पर आ रहे हैं।

- Advertisement -

 

सनी देओल चंद्रवंशी ने अपराधियों के चेतावनी को अनसुना कर सोने चले गए। फिर उसी दरमियान घर के दरवाजे के पास गोली चलाई गई और गाड़ी के ऊपर भी गोली चलाई गई। वही उसने बताया कि युवक और गोलीबारी करने वाले युवक की पहचान महबूब अंसारी के रूप में की गई है।

 

यह पहले से ही एक हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। वहीं, धमकी देने वाले युवक का नाम सोनू कुमार है। यह भी इसी गांव में वार्ड पार्षद है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...