back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

ये कैसी बेबसी…मां ने अपने दो मासूम बेटियों के साथ खाया जहर, मां-बेटी की मौत, दूसरी बेटी आईसीयू में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय (Begusarai) से एक पारिवारिक विवाद का दुखद अंत सामने आया है जिब तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत-दो स्थित मरसैती गांव में रविवार की दोपहर एक मां मरसैती निवासी दिवाकर महतो की 35 वर्षीय पत्नी विभा देवी ने अपने दो पुत्री के साथ जहर खा लिया।

- Advertisement -

इसमें मां विभा देवी एवं एक पुत्री आठ वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी की मौत हो गई। वहीं, एक पुत्री 7 साल की बेटी अंजलि कुमारी का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर नया टोला की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,  विभा देवी का पति दिवाकर महतो बंगलौर में रहकर मजदूरी करता है। एक सप्ताह पहले वह मजदूरी करने बैंगलोर चला गया। घर में विभा देवी अपने दो पुत्री के साथ रहती थी।

- Advertisement -

रविवार को विभा देवी अपने दोनों पुत्री के साथ तेघड़ा बाजार गई। वहां से वापस लौटने के बाद पुत्री अंजली कुमारी एवं रूपा कुमारी के साथ खाना में मिलाकर जहर खा लिया।

ग्रामीणों की मानें तो पारिवारिक विवाद या आर्थिक तंगी की वजह से महिला ने अपने बच्चों के साथ जहर खाया है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के पति को दे दी है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें