मई,14,2024
spot_img

ये 3 एकड़ की फसल कटनी वाला खूनी फसाद… बेखौफ दबंगई…झमेले का खूनी अंत…पीट-पीटकर महिला की हत्या, जी ना भरा तो गला भी घोंंटा

spot_img
spot_img
spot_img

जमुई जिले में तीन एकड़ जमीन के लिए दबंगों ने एक महिला कपिलदेव यादव की 45 वर्षीय पत्नी नीलम देवी पहले लाठी-डंडों से पीटा और उससे भी जी ना भरा तो गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में पहुंची पहुंची पुलिस को परिजनों ने घेर लिया। जमकर आक्रोश दिखाया।

मामला, जिले में बरहट थाना क्षेत्र के नुमर पंचायत स्थित बखारी गांव क है जहां जमीन विवाद में गांव के ही कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग एक महिला की उसके घर में घुसकर गला दबाकर मार डाला। पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, जमीन का सर्वे किया जा रहा था। उसी दौरान दो पक्षों के बीच जमीन नापी को लेकर झड़प हो गया। दूसरे पक्षों के उमेश यादव, अरुण यादव, सुधीर यादव, रूपेश यादव, निरंजन यादव, सकिनदर यादव और मनोज यादव सहित अन्य लोगों ने नीलम देवी के घर में घुसकर उसे पीट-पीटकर और उसका गला दबाकर हत्या कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Sushil Modi Passes Away: भावुक पड़ा बिहार, Delhi से शव पहुंचा Patna... सुशील मोदी...अमर रहे...जिंदाबाद... चौथा चरण चुनाव के दिन...अंत घोषित

महिला की हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों की ओर से बरहट थाने के पुलिस को दिया गया, जिसके बाद सूचना मिलते ही बरहट थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जहां थानाध्यक्ष को मृतक के परिजनों का आक्रोश का सामना करना पड़ गया।

मृतक के परिजनों ने थानाध्यक्ष पर भी पर हत्या में शामिल लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही परिजनों ने कहा कि ना ही आप अहर कटवाते और ना ही यह घटना होती। आपको पिछले 5 दिनों से इसकी सूचना दी जा रही थी पर आपने कोई कार्रवाई नहीं की। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के परिजनों का आक्रोश का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Darabhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan News|12th में संस्कृति, अच्युतम, सादिया, मनु नंदन का जलवा, चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा Excellence Result

कई घंटो के मशक्कत के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौके पर पहुंचे बरहट, मलयपुर और लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया।

घटना के बारे में मृतका के भतीजे अरविंद यादव ने बताया की मामला बरहट थाना में लगे जनता दरबार में लिखित शिकायत किया गया था।जिसमें बरहट अंचलाधिकारी रणधीर प्रसाद और बरहट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच फसल को काटने पर रोक लगा दी थी। लेकिन थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद ने दूसरे पक्ष को फसल काटने की अनुमति दे दी। जिस कारण विपक्षी पार्टी का मन और बढ़ गया।

इसके बाद जबरन उनकी ओर से तीन एकड़ में लगी रहर की फसल को काट लिया गया। और अचानक उसी जमीन पर सर्वे को लेकर नापी कराया जा रहा था जिसका विरोध करने पर हत्या कर दी गयी। हत्या से पहले मामले की जानकारी बरहट थानाध्यक्ष को दी गयी थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गयी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE🔴| दरभंगा के Silent Voters का संयुक्तांग...मतदाताओं की चुप्पी, उड़ी प्रत्याशियों की नींद

यदि उसी समय उचित कार्रवाई की जाती तो शायद यह घटना नहीं होती। वही घटना के बारे में बरहट थाना अध्यक्ष एके आजाद ने बताया कि जमीनी विवाद में महिला की हत्या हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सही जानकारी हो पाएगी। पुलिस ने इस दौरान आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें