back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

कुत्ते के काटने के बाद युवक बन गया हिंसक, महिला की हत्‍या कर नोंचकर खाने लगा मांस, फिर युवक के साथ जो हुआ…ये कैसी मौत?

spot_img
- Advertisement -
राजस्थान (Rajasthan) के पाली में एक दिल दहला देने वाले हादसे में एक युवक ने एक महिला की हत्या कर दी और फिर उसे नोंच नोंचकर खा गया।
बताया जा रहा है कि यह युवक कुत्ते के काटने के बाद हिंसक हुआ था। इसके बाद, आरोपी युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है, जो हाइड्रोफोबिया (hydrophobia) नामक बीमारी से ग्रसित था।

उसमें साइकोसिस (sycosis) के लक्षण भी पाए गए हैं, यह ऐसी बीमारी है जिसमें शख्स हिंसक हो जाता था, आरोपी की हत्या के बाद से लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कोई व्यक्ति ऐसा कैसे बन सकता है और कैसे किसी मनुष्य का ही मांस खा सकता है?

पाली मेडिकल कॉलेज के सह-प्राचार्य डॉ प्रवीण गर्ग ने बताया कि बुजुर्ग महिला का मांस खाने वाला आरोपी हाइड्रोफोबिया से पीड़ित था। सवाल उठता है कि आखिर ये हाइड्रोफोबिया क्या है? तो इसके बारे में डॉ प्रवीण गर्ग ने बताया कि ये एक बीमारी है, जो हाइड्रोफोबिया रेबीज ग्रस्त कुत्ते के काटने से होती है। ये बीमारी मरीज में 7 से 10 दिनों में डेवलप होती है।
जानकारी के अनुसार, बकरी चराने गई महिला जब खेत से सब्जी लेकर लौट रही थी तो युवक ने पत्थर से महिला का सिर फोड़ दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। इसके बाद युवक ने महिला के चेहरे का मांस नोंचकर खा लिया।
वहीं, कुत्ता काटने के बाद महिला को हाइड्रोफोबिया नाम की बीमारी हो गई थी। इसमें मरीज हवा, पानी और प्रकाश से डरता है। इस मरीज पर परीक्षण किया गया तो पहले इसे पानी पिलाया गया, लेकिन ये बार-बार पानी फेंक रहा था और लाइट से डर रह था।
इसी वजह से वह हिंसक हो गया और कुत्ते की तरह हरकत करने लगा। बताया जा रहा है कि इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहता है। ऐसा ही कुछ इस युवक के साथ भी हुआ।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मासिक शिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा पाने का दुर्लभ संयोग

Masik Shivratri 2026: हर माह आने वाली मासिक शिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती...

दिल्ली में Traffic Rules उल्लंघन के लंबित चालानों के लिए लोक अदालत की नई तारीख हुई घोषित

Traffic Rules: दिल्ली के वाहन मालिकों के लिए एक अहम खबर है! राष्ट्रीय लोक...

IPL 2026 में KKR को मिला नया ‘धमाका’, मुस्तफिजुर की जगह आया जिम्बाब्वे का तूफानी तेज गेंदबाज!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट...

14 मार्च 2026: क्या कहती है आपकी राशि? जानें आज का Aaj Ka Rashifal!

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित हो रही दिव्य ऊर्जाएं, ग्रहों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें